New Year 2025: नए साल पर मथुरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बांके बिहारी के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

Banke Bihari temple: उत्तर प्रदेश के मथुरा में नए साल के अवसर पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची है। आज भक्तों की संख्या इतनी अधिक है कि मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है।

Banke Bihari temple: बांके बिहारी मंदिर में नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। भक्त अपने भगवान के दर्शन के लिए भारी संख्या में मथुरा पहुंचे हैं। बीते कुछ सालों से बांके बिहारी मंदिर और मथुरा में श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वीकेंड के साथ अब वीक डे में भी भीड़ होने लगी है। इस बीच नए साल की अच्छी शुरुआत करने के लिए भारी संख्या में भक्त मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं।

Banke Bihari temple.

बांके बिहार के दर्शन के लिए भारी संख्या में मथुरा पहुंचे श्रद्धालु

एक जनवरी से पहले ही मंदिर प्रबंधन ने नए साल पर बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। इसे देखते हुए पहले ही आवश्यक प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed