Agra News: ककुआ-भांडई टाउनशिप बसाने की प्रक्रिया हुई तेज, ADA ने सात किसानों से कराया जमीन का बैनामा

Agra Kakua-Bhandai Township: आगरा विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप ककुआ-भांडई के लिए गुरुवार को सात किसानों से जमीन का बैनामा कराया गया। इसके लिए किसानों को सर्किट रेट से चार गुना ज्यादा भुगतान किया गया।

Agra Kakua-Bhandai Township: आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुआ-भांडई में नई टाउनशिप बसाने के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। आगरा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को 7 किसानों से बैनामा कराया। इसके तहत 4.24 हेक्टेयर जमीन का बैनामा एडीए ने करा लिया है। इसके एवज में किसानों को सर्किट रेट से चार गुना ज्यादा भुगतान मुआवजे के तौर पर किया गया है। इन किसानों को करीब 24.5 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि किसानों को यह भुगतान डिमांड ड्राफ्ट से किया गया।

End of Feed