Agra News: ग्रेटर आगरा में बनेगा इकाना जैसा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम! जानें और क्या कुछ होगा नए शहर में

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) इनर रिंग रोड पर 449 हेक्टेयर भूमि में अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना ‘ग्रेटर आगरा’ विकसित करने जा रहा है। इस योजना में 10 टाउनशिप, 4353 भूखंड और ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट बनेंगे। इस योजना के तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तर्ज पर एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी बनाया जाएगा।

ताज नगरी आगरा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दुनियाभर के पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए यहां पहुंचते हैं। मुगलों के बसाए इस शहर में भीड़भाड़ भी काफी बढ़ चुकी है। शहर की भीड़भाड़ को कम करने के लिए ग्रेटर आगरा की योजना बनाई जा रही है। आगरा की इनर रिंग रोड पर रायपुर व रहनकलां में 449 हेक्टेयर भूमि पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना 'ग्रेटर आगरा' बनने जा रही है। बड़ी बात ये है कि इस योजना के साथ ही आगरा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी बनेगा। यह स्टेडियम राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तर्ज पर बनाया जाएगा।

Agra Stadium AI

ग्रेटर आगरा में बनेगा लखनऊ के इकाना जैसा स्टेडियम (फोटो - AI)

ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट योजना

ADA की इस योजना में 4353 भूखंडों के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट बनेंगे। इस आवासीय योजना के तहत लोगों के लिए तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अच्छी बात ये है कि ADA की 150वीं बैठक में ग्रेटर आगरा के लिए DPR को मंजूरी भी मिल गई है। ग्रेटर आगरा में कुल मिलाकर 10 टाउनशिप विकसित होंगी, जिनमें 4353 भूखंड के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट भी बनेंगे। कहा जा रहा है कि इन 10 टाउनशिप का नाम देश की 10 प्रमुख नदियों के नाम पर रखा जाएगा। इस योजना को आगरा विकास प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी योजना माना जा रहा है।

End of Feed