मथुरा में चोरों ने भाजपा नेता के घर को बनाया निशाना, देवी-देवताओं की प्रतिमा समेत लाखों का सामान चोरी

Mathura News: यूपी के मथुरा में चोरों ने इस बार भाजपा नेता के घर को अपना निशाना बनाया और उनके मंदिर से देवी-देवताओं की प्रतिमा के साथ कई कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। लोगों के घरों में चोरी की घटनाओं के बाद अब नेताओं के घरों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के घर में चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों द्वारा भाजपा नेता के घर में बने मंदिर से देवी-देवताओं की प्रतिमा सहित चांदी की 11 प्लेट व अन्य कीमती सामान चोरी किया गया। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

Police.

मथुरा में चोरों ने भाजपा नेता के घर को बनाया निशाना

भाजपा नेता के घर में चोरी

गोविंद नगर थाना के प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि चोरी की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी देर रात को हुई। घटना चौक बाजार में भाजपा की महानगर शाखा के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के घर की है। पुलिस अधिकारी ने बताया की अज्ञात लोगों ने चोरी की इस वारदात को तब अंजाम दिया जब वह अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहे थे।

End of Feed