Agra Gold-Silver Rate Today, 23 Nov 2022: आगरा में सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल, जानें आज आपके यहां कितनी है कीमतें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 06:40 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Agra (आगरा में आज का सोने-चांदी का भाव), 23 november 2022: वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव लुढ़ककर बंद हुआ था, लेकिन आज थोड़ी मजबूती देखी गई थी। आगरा में आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने के साथ चांदी ने भी चमक बिखेरी है। आगरा में सोने की कीमत में उछाल के चलते आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से झटका लगा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में सोना हुआ और महंगा
  • आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को झटका
  • चांदी भी हुई महंगी, लगातार उतार-चढ़ाव जारी

Agra Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: सोना और चांदी के भाव ने बुधवार 23 नवंबर यानी आज वायदा बाजार और अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में हरे निशान पर कारोबार किया। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव (Gold Price Today) ने 0.06 प्रतिशत तेजी के साथ ट्रेड किया। वहीं, वायदा बाजार में चांदी की कीमत ने भी आज 0.30 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार किया। शादियों के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। रोजाना सोना और चांदी की रेट में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आगरा सोने की कीमत में उछाल देखा गया है। आगरा में सोने की कीमत में उछाल के चलते आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों को एक बार फिर से झटका लगा है।

Agra News (2)

ताजनगरी आगरा में आज के सोने और चांदी के भाव

ताजनगरी आगरा में आज सोना और महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में भी तेजी दिखाई दी। मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 52850 थी, जबकि चांदी 61950 प्रति किलो बिकी। वहीं, बुधवार को सोना 52,900 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। चांदी 62,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

End of Feed