हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब आगरा से गोवा और इंदौर के लिए जल्द मिल सकती है फ्लाइट की सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:31 PM IST

Agra Airport: आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से गोवा और इंदौर के लिए फ्लाइट का संचालन जल्द हो सकता है। लोगों की मांग पर एयरपोर्ट निदेशक ने विमानन कंपनी इंडिगो को प्रस्ताव भेज दिया है। दोनों शहरों के लिए विमान सेवा के शुरू होने से पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से भी काफी फायदा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा और इंदौर फ्लाइट के लिए इंडिगो को भेजा गया प्रस्ताव
  • जल्द हो सकता है इंदौर और गोवा के लिए आगरा से फ्लाइट का संचालन
  • पर्यटन के साथ व्यापारिक दृष्टि से भी मिलेगा फायदा

Agra Airport: ताजनगरी आगरा से दूसरे शहरों में जाने वाले व्यापारी और अन्य लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगरा से मध्यप्रदेश के इंदौर और गोवा के लिए फ्लाइट का संचालन जल्द हो सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक के पास कुछ लोगों ने ऐसा प्रस्ताव भेजा था। इस पर एयरपोर्ट निदेशक ने विमान कंपनी इंडिगो को यह प्रस्ताव भेजा है। सेवा के शुरू होने से पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से भी काफी फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि गोवा से आगरा के लिए पहले एक फ्लाइट का संचालन हुआ था, लेकिन यह फ्लाइट एक दिन आई, इसके बाद आगे इसका संचालन नहीं हुआ।

AGRA AIRPORT

इंदौर और गोवा के लिए आगरा से फ्लाइट का संचालन जल्द हो सकता है

विमानन कंपनी इंडिगो अभी आगरा से लखनऊ, अहमदाबाद, बैंगलूरू, मुंबई और भोपाल के लिए हवाई सेवा का संचालन कर रही है। यह विमान सेवाएं हफ्ते में तीन से चार दिन हैं। गोवा और बीकानेर के लिए भी फ्लाइट शुरू की गई थी, लेकिन बाद में यह बंद हो गई थी।

End of Feed