Agra News: दो दिन भी नहीं टिक पाया टूरिस्टों के लिए बना फेसिलिटी सेंटर, उद्घाटन के 24 घंटे बाद गिरी फॉल्स सीलिंग

आगरा में टूरिस्टों की सुविधा के लिए बने फैसिलिटी सेंटर की फॉल्स सीलिंग उद्घाटन के अगले दिन ही गिर गई। हालांकि इस घटना पर एडीए ने इनकार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

Agra News: आगरा में टूरिस्टों के लिए बनाया गया फेसिलिटी सेंटर दो दिन भी नहीं टिक पाया। उद्घाटन के दूसरे दिन ही यहां की फॉल्स सीलिंग गिर गई। इस दौरान सेंटर में कोई टूरिस्ट मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी को कोई चोट नहीं लगी है। हालांकि आगरा विकास प्राधिकरण ने इस घटना से इनकार किया है। एडीए ने इसे 10 लाख रुपये की लागत के साथ बनवाया था। इसका उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने किया था।

Facility center

आगरा में टूरिस्टों के लिए बना फेसिलिटी सेंटर

दो फैलिसिटी सेंटर 20 लाख लागत में बने

ताजमहल के पश्चिमी गेट और शिल्पग्राम पर पर्यटकों की सुविधा के लिए दो फैलिसिटी सेंटर बनाए गए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण ने इसका निर्माण करीब 20 लाख रुपये की लागत से कराया है। लेकिन शिल्पग्राम में बना सुविधा केंद्र 24 घंटे भी मजबूती से टिक नहीं पाया। शनिवार को इसके उद्घाटन के बाद रविवार शाम को इसकी फाइबर शीट की फॉल्स सीलिंग के कई टुकड़े गिर पड़े।

End of Feed