Agra Divorce: 28 साल तक पत्नी सहती रही मारपीट का दर्द, मुंह पर थूका तो टूटा सब्र, फिर लिया ये बड़ा फैसला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 06:59 PM IST

Agra Divorce News: ताजनगरी आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने शादी के 28 साल बाद पति से तलाक लिया और अलग हो गई। महिला ने पति की हैवानियत का भी खुलासा किया है। पति ने मारपीट कर महिला के मुंह पर थूक दिया था। इसके बाद घर से निकाल दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में शादी के 28 साल बाद महिला को मिला तलाक
  • पति ने मारपीट कर मुंह पर थूका, प्रताड़ना से परेशान थी महिला
  • फैमिली कोर्ट ने विवाह विच्छेद करने का आदेश जारी किया

Agra Divorce News: उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली एक महिला को शादी के 28 साल बाद पति से तलाक मिल गया। पति ने मारपीट कर महिला के मुंह पर थूक दिया था। इसके बाद घर से निकाल दिया था। पति की प्रताड़ना से आजिज आकर पीड़िता महिला ने कोर्ट की शरण ली थी। साल 2020 से परिवार न्यायालय में यह मामला चल रहा था। अब कोर्ट ने विवाह विच्छेद करने का आदेश जारी किया है। महिला के दो बच्चे भी हैं।

domestic violence agra

आगरा में शादी के 28 साल बाद महिला को मिला तलाक

जानकारी के अनुसार, आगरा के लोहामंडी के आलोक नगर की रहने वाली ज्योति अग्रवाल की शादी सात मार्च 1994 को दिल्ली के आनंद विहार के रहने वाले पीयूष अग्रवाल के साथ हुई थी। ज्योति अग्रवाल ने कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में कहा था कि शादी में 30 लाख रुपये का खर्चा हुआ था।

End of Feed