Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में दुखद घटना, दर्शन के बाद श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Mathura News: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में परिवार और रिश्तेदारों के साथ दर्शन के लिए 50 वर्षीय कृपाल की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। उन्हें गिरता हुए देख गेट पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित किया।

Mathura News: वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार शाम दर्शन के बाद एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी कृपाल सिंह के रूप में हुई है। कृपाल सिंह की उम्र 56 वर्ष थी। मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कृपाल सिंह अपने परिवार और लगभग 50 रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को दर्शन करने आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम लगभग छह बजे करीब जब वह गेट नंबर 4 से बाहर निकल रहे थे, उस दौरान उनका भतीजा उनके कंधे पर बैठा हुआ था, तभी उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और कृपाल सिंह को नजदीकी मायावती अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित किया। चिकित्सकीय जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई है।

End of Feed