Agra News: आज के समय में सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह और नाम कमाने की इच्छा लोगों में बढ़ती जा रही है। सभी जानते हैं की नाम कमाने के दो तरीके होते हैं एक अच्छा और एक खराब। आज के समय में लोग किसी भी तरह बस मशहूर होना चाहते हैं। मशहूर होने की इस सनक में लोग न जाने क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आगरा में एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए नींद की गोली खा ली और आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया। ये कदम युवक ने केवल सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए किया है।
फेमस होने की चाह में युवक ने खाई नींद की गोलियां
नींद की गोली खाने की वीडियो करी पोस्ट
युवक ने लिखा, "नींद की गोली खा ली, भगवान करे अब मैं कभी न जागूं।" इस वीडियो के वायरल होते ही मथुरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई और युवक का लोकेशन ट्रेस कर उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंची। यह घटना मथुरा के थाना बरहन क्षेत्र की है। पुलिस को रात करीब 10:16 बजे युवक के वीडियो की जानकारी मिली।
युवक की मंशा स्पष्ट थी कि वह सोशल मीडिया पर व्यूज और प्रसिद्धि चाहता था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की लोकेशन का पता लगाया और बरहन थाना पुलिस को सूचित किया। कुछ घंटों के भीतर, पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला और उसकी जान बचाई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह खतरनाक कदम उठाया ताकि लोग उसे देखें और वह चर्चा में आए। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। यह घटना सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य और युवाओं के बीच प्रसिद्धि की चाह के खतरनाक प्रभावों पर एक महत्वपूर्ण चर्चा को जन्म देती है।
