Agra Water Crisis: ताजनगरी आगरा के कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाकों में एक बार फिर पेयजल संकट गहराएगा। कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाकों में 9, 10 और 11 जनवरी को पेयजल की आपूर्ति ठप रहेगी। कड़कड़ाती ठंड में करीब 50 हजार लोगों को पानी की परेशानी से जूझना पड़ सकता है। जल निगम ने लोगों से नौ जनवरी से पहले ही तीन दिन के लिए पानी का स्टॉक करने की अपील की है। ताकि लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुराने शहर में तीन दिन तक रहेगी पानी की किल्लत
गौरतलब है कि कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन से पुराने शहर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति की जाती है। जल निगम कोतवाली जोनल पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति 9, 10 और 11 जनवरी को रोकने के लिए जल निगम के अधिकारियों ने जलकल विभाग के सचिव को पत्र लिखा है।
