Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे से चलने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। सर्दी के दिनों में दृश्यता कम होने की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा को कम करने का फैसला लिया गया है। हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा के बजाय 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। ये नियम दो महीने तक लागू रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान काटा जाएगा। 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा और हल्के वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे। रफ्तार पर यह प्रतिबंध सिर्फ दो महीने रहेगा यानी 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक कम रफ्तार से एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाने होंगे। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उनके चालान काटने की प्रक्रिया होगी।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से वाहनों की रफ्तार होगी कम
आपको बता दें कि, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सर्दियों के मौसम में सड़क हादसों के आंकड़े में इजाफा हो जाता है। हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाले वाहनों की गति सीमा कम कर देता है। इससे सड़क हादसों में कमी आती है।
