ताजमहल में आग! शॉर्ट सर्किट से साउथ गेट के पास उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप

आगरा में स्थित ताजमहल के दक्षिणी गेट के पास LT लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग की घटना हुई। जिससे धुएं का गुब्बार उठता देख पर्यटकों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत बिजली सप्लाई को बंद कर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

Agra Taj Mahal Fire: आगरा के विश्वप्रसिद्ध ताजमहल से आग की घटना सामने आई है। दरअसल ताजमहल के साउथ गेट के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिससे धुएं के गुब्बार उठने लगे। इस घटना से वहां मौजूद पर्यटक कुछ देर के लिए डर गए। हालांकि तुरंत पावर कंपनी को सूचित कर बिजली सप्लाई को बंद किया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। इस दौरान ताजमहल की संरचना को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Taj mahal Fire

ताज महल के दक्षिणी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग

LT लाइन में आग लगने से उठी चिंगारी और धुआं

जानकारी के अनुसार ताजमहल के दक्षिणी गेट के दाईं ओर बनी कोठरियों के ऊपर से LT लाइन गुजर रही है। इस लाइन के ज्वाइंटर में अचानक आग लगने से चिंगारी उठी। जिससे धुएं के गुबार उठने लगे, जो करीब 5 मिनट तक दिखाई दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों और टोरेंट पावर को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और स्थिति नियंत्रित की गई।

End of Feed