Agra News: व्हाट्सएप ग्रुप से होगी आगरा के रामबाग चौराहे की निगरानी, हर घंटे देना होगा ट्रैफिक का अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 07:39 PM IST

Agra WhatsApp Group: आगरा के रामबाग चौराहे पर अब वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। जाम की समस्या से निजात के लिए नया प्लान लागू किया गया है। चौराहे की निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। हर घंटे व्हाट्सएप ग्रुप पर चौराहे पर अपडेट देना होगा। चौराहे की स्थिति बताने के लिए फोटो भी अपलोड करनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के रामबाग चौराहे की व्हाट्सएप ग्रुप से होगी निगरानी
  • अब वाहन चालकों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात
  • चौराहे की स्थिति बताने के लिए हर घंटे अपलोड करनी होगी फोटो


Agra WhatsApp Group: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रामबाग चौराहे पर जाम की समस्या से निदान के लिए नया प्लान लागू हो गया है। चौराहे के 100 मीटर के दायरे को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। ठेल, ऑटो और रिक्शा भी व्यवस्थित तरीके से खड़े होंगे। नई व्यवस्था के तहत रामबाग चौराहे पर एक टीएसआई के साथ आधा दर्जन हेड कांस्टेबल और होम गार्ड्स की तैनाती की गई है। एडिशनल डीसीपी यातायात ने भी मौके का निरीक्षण किया है। चौराहे की निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। व्हाट्सएप ग्रुप से निगरानी होगी। चौराहे प्रभारी समेत हेड कांस्टेबल को हर घंटे व्हाट्सएप ग्रुप पर अपडेट देना होगा। चौराहे की स्थिति बताने के लिए फोटो भी अपलोड करनी पड़ेगी।

Agra Rambagh

रामबाग चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी

नई व्यवस्था लागू होने से रामबाग चौराहे का नजारा बदला सा दिख रहा है। पहले सुबह से ही चारों ओर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लगती थी। लेकिन, नई व्यवस्था से अतिव्यस्त चौराहे पर स्थिति बेहतर दिखाई दे रही है।

End of Feed