Agra: पीएम और सीएम साहब! गरीब आदमी हूं...कर्ज नहीं चुका पा रहा हूं, नोट लिखकर सैलून संचालक ने की आत्महत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:46 PM IST

Agra Suicide: ताजनगरी आगरा में एक कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले सैलून संचालक ने पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम का एक सुसाइड नोट भी लिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सैलून संचालक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने दी जान
  • पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट
  • मृतक ने नोट में लिखा- मोदी जी, योगी जी, मैं गरीब आदमी हूं

Agra Suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कर्ज से परेशान एक शख्स ने जान दे दी। आत्महत्या से पहले शख्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है। जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना एत्माद्दौला के सीता नगर में गुरुवार को एक सैलून संचालक अर्जुन सेन (40) ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैलून संचालक का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उसके पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने कर्जदारों से परेशान होने की बात लिखी थी। इसी वजह से सैलून संचालक ने आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस को सैलून संचालक की बेटी ने तहरीर दी है।

AGRA Atmaddoula

सैलून संचाल ने की आत्महत्या

सीता नगर स्थित कुआं वाली गली में रहने वाला अर्जुन सैन रामबाग में सैलून चलाता था। उसने किराये पर दुकान ली हुई थी। सैलून संचालक ने घर भी किराये पर ले रखा था। अर्जुन की एक बेटी है, उसकी शादी हो गई है।

End of Feed