Agra News: आपके वाहनों पर पुरानी नंबर प्लेट मिली तो अब होंगे फोटो चालान, अब तक 70 फीसदी ने हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए आवेदन ही नहीं किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:27 PM IST

High Security No Plate: ताजनगरी आगरा के वाहन चालक इस खबर को जरूर पढ़ लें, यह खबर आपके काम की है। अगर आपने अपने वाहन पर अब तक हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवाई है तो उसे लगवा लें, नहीं तो चालान हो जाएगा। स्मार्ट सिटी के कैमरों से पुरानी नंबर प्लेट के फोटो चालान किए जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के वाहन चालकों के लिए बहुत जरूरी खबर
  • अगर आपने अब तक नहीं लगवाई हाई सिक्योरिटी प्लेट तो जल्द लगवा लें
  • आगरा में वाहनों पर पुरानी नंबर प्लेट के अब फोटो चालान होंगे

High Security No Plate: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। आपके वाहन पर पुरानी नंबर प्लेट लगी है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अगर आपने अब तक हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द आवेदन कर दें। अब आपके वाहन पर पुरानी नंबर प्लेट लगी मिली तो उसका चालान हो जाएगा। पुरानी नंबर प्लेट के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग जल्द अभियान शुरू करने वाला है। ताजनगरी में स्मार्ट सिटी के कैमरों से पुरानी नंबर प्लेट के फोटो चालान किए जाएंगे। आगरा में अभी तक 70 फीसदी वाहन मालिकों ने हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए आवेदन किया ही नहीं है।

Agra News (3).

आगरा में वाहन पर पुरानी नंबर प्लेट मिली तो कटेगा चालान

आपको बता दें कि, हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने का यूपी सरकार का आदेश है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों पर नई प्लेट लगाने के लिए समय भी दिया गया। इसके लिए वाहन की नंबर प्लेट के आखिरी नंबर के हिसाब से समय सीमा तय की गई।

End of Feed