Agra News: फतेहपुर सीकरी शाही स्मारक में बड़ा हादसा, विदेशी महिला की रेलिंग से गिरकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2023, 06:41 PM IST

फ्रांस की इस महिला को फतेहपुर सीकरी से आगरा इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी शाही स्मारक में बड़ा हादसा हुआ है। यहां विदेशी महिला की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई। महिला पर्यटक करीब 9 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। वह काफी देर तक बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी रही। साथी पर्यटकों ने पानी डालकर उसे होश में लाने की बहुत कोशिश। सूचना देने के करीब एक घंटा बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

Death

विदेशी महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इलाज के लिए आगरा भेजा, लेकिन हुई मौत

फ्रांस की इस महिला को फतेहपुर सीकरी से आगरा इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ढीले रेलिंग की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना फतेहपुर सीकरी शाही स्मारक के अंदर तुर्की सुल्तान के महल की है। विदेशी महिला की आगरा के रैंबो हॉस्पिटल में मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed