Etah Murder: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को जमीन के विवाद में एक किसान की हत्या से सनसनी फैल गई। कातिलों ने किसान को पहले लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से काट दिया। किसान की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का किसान की हत्या के बाद रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़
जानकारी के अनुसार, सकीट थाना इलाके के करमचंद पुर गांव में शनिवार सुबह हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर गए किसान की कुल्हाड़ी काटकर और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई।
