Agra Murder: आगरा में उलझी इंजीनियर की मर्डर मिस्ट्री, पुलिस खंगालेगी सैकड़ों कॉल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी कैमरे

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 05:25 PM IST

Engineer Murder Case: आगरा के इंजीनियर अंचल तिवारी की हत्या की रिपोर्ट एटा कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई है। अंचल का शव मिलने के तीन दिन बाद उसके चाचा ने थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। आगरा और एटा पुलिस अंचल तिवारी की कॉल डिटेल खंगाल रही है, साथ ही पुलिस इस रूट के सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने जताई आशंका संपत्ति हड़पने के लिए हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या
  • इंजीनियर अंचल तिवारी की हत्या की रिपोर्ट कोतवाली देहात में दर्ज
  • कॉल डिटेल और रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Software Engineer Murder Case: आगरा के गुरु गोविंद सिंह नगर (सदर) के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी (31) की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। अंचल तिवारी की हत्या का मुकदमा एटा की कोतवाली देहात थाने में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के बाद आशंका जताई गई है कि, संपत्ति हड़पने के लिए अंचल का कत्ल किया गया है। वारदात को अंजाम देने में कोई परिचित भी शामिल हो सकता है। यह भी आशंका जताई गई है कि, हत्या टूंडला में की गई थी। इसके बाद पुलिस को भटकाने के लिए कार एटा में लाकर छोड़ दी गई। फिलहाल आगरा और एटा पुलिस अंचल तिवारी की कॉल डिटेल खंगाल रही है, साथ ही पुलिस इस रूट के सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है।

Agra News

इंजीनियर की हत्या मामले में संपत्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, अंचल तिवारी चार दिसंबर को नोएडा से आगरा के लिए निकले थे। रात 11 बजे आखिरी बार बहन से अंचल की फोन पर बात हुई थी। उस समय अंचल ने अपनी लोकेशन खंदारी में बताई थी। जांच में सामने आया कि, उस समय इंजीनियर की लोकेशन टूंडला में थी। उसके बाद इंजीनियर का मोबाइल बंद हो गया था।

End of Feed