Agra Engineer Missing: आगरा का सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता, एटा में कार मिली, आखिरी बार बहन से हुई थी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 07:35 PM IST

Agra Software Engineer Missing: आगरा का सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। उसकी कार एटा में मिली है, कार में इंजीनियर का सामान मिला है। चार दिसंबर की रात में वह नोएडा से अपनी बहन के घर से आगरा के लिए निकला था। लेकिन रात में मोबाइल बंद हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा का सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालत में गायब
  • एटा में खड़ी मिली कार, चार दिसंबर की रात से है लापता
  • नोएडा से बहन के घर से आगरा के लिए निकला था इंजीनियर

Agra Software Engineer Missing: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी कई दिन से लापता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार एटा में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी सदर थाना इलाके के गुरु गोविंद सिंह नगर में रहते हैं। परिजनों ने सदर थाने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, अंचल तिवारी (31) चार दिसंबर की रात से लापता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार कोतवाली देहात एटा में लावारिस मिली है। कार में अंचल का मोबाइल, लैपटॉप समेत सारा सामान मिला है।

agra sadar

आगरा का सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता

दयालबाग में निवासी चाचा राजेंद्र बाबू तिवारी के अनुसार, अंचल के माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। पिता महेंद्र कुमार तिवारी आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। मई 2021 में उनकी कोरोना वायरस की चपेट में आने मौत हो गई थी। इसके बाद से इंजीनियर अंचल अकेले ही रह रहे थे।

End of Feed