आगरा में दिखी आस्था और भाईचारे की अनोखी मिसाल, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुस्लिम युवक

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो मुस्लिम युवकों ने कांवड़ यात्रा में भाग लेकर धार्मिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है। 125 लीटर गंगाजल लेकर वे 14 जुलाई को बटेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उनकी यह पहल सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक एकता का संदेश दे रही है।

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में इस सावन एक अनोखी मिसाल कायम हुई है। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए दो मुस्लिम युवक 25 वर्षीय साजिद और 22 वर्षीय सनी खान, पारंपरिक कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भक्ति और भाईचारे का संदेश फैला रहे हैं। साजिद और सनी न केवल कांवड़ लेकर यात्रा कर रहे हैं, बल्कि 125 लीटर पवित्र गंगाजल भी भगवान शिव को समर्पित मंदिर में अर्पित करने के लिए अपने साथ ला रहे हैं।

agra muslim youth in kanwar yatra

कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुस्लिम युवक

धार्मिक सीमाओं से परे आस्था

साजिद और सनी एक ऐसे समूह का हिस्सा हैं, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के युवा शामिल हैं। सभी मिलकर एक ही रास्ते पर, एक ही धुन में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरी कर रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि आस्था में यह जाति-धर्म की मान्यताओं से परे केवल भाईचारे में विश्वास रखते हैं।

End of Feed