Agra: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, लॉयर्स कॉलोनी में बुधवार नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें इंतजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 07:46 PM IST

Agra Water Crisis: ताजनगरी आगरा जिले की लॉयर्स कालोनी में बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में यहां के निवासियों से पहले ही पानी स्टोर करने की अपील की गई है। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा की लॉयर्स कालोनी में बुधवार को रहेगा पानी का संकट
  • ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बाधित
  • लोगों से पानी स्टोर करने की अपील


Agra Water Crisis: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के लिए जरूरी खबर है। लॉयर्स कालोनी इलाके में बुधवार को पानी का संकट रहेगा। ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत के कार्य की वजह से पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसकी वजह से लोग पहले ही पानी को स्टोर करके रख लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। जल निगम के गंगाजल प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद के अनुसार, बुधवार को लॉयर्स कॉलोनी के ओवरहेड टैंक की सीपेज की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस वजह से टंकी से जलापूर्ति नहीं होगी। लॉयर्स कालोनी में पानी की टंकी से पोषित इलाकों में डायरेक्ट जलापूर्ति की जाएगी।

Agra Water Crisis

लॉयर्स कालोनी में बुधवार को रहेगा पानी का संकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रोजेक्ट मैनेजर रमेशचंद ने बताया कि कार्य के चलते कुछ इलाकों में प्रेशर कम हो सकता है। जबकि कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप भी रह सकती है। नगला पदी, कौशलपुर, सरन नगर, लॉयर्स कालोनी, तुलसी विहार, कबीर नगर, रोशन बाग, वीर नगर , रंधीर नगर, माताजी नगर, अलकापुरी आदि इलाकों में पानी का संकट रहेगा।

End of Feed