Agra Lucknow Intercity : इस दिन आगरा पहुंचेगी इंटरसिटी, यात्रा से पहले समझ लीजिए रेलवे का पूरा प्लान

Agra Lucknow Intercity : आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी चार और पांच अप्रैल को लखनऊ जंक्शन की जगह लखनऊ (चारबाग) स्टेशन पर आएगी।

Agra Lucknow Intercity : मानकनगर सेक्शन की नई कार्ट लाइन के लिए एक अंडरपास को तोड़ा जाना है। इस कारण ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी चार और पांच अप्रैल को लखनऊ जंक्शन की जगह लखनऊ (चारबाग) स्टेशन पर आएगी। इसी तरह 12179 लखनऊ जंक्शन- आगरा फोर्ट इंटरसिटी चार और पांच अप्रैल को लखनऊ (चारबाग) स्टेशन से चलेगी। ऐशबाग, बादशाहनगर और लखनऊ जंक्शन आने वाली कई ट्रेनों को चारबाग होकर चलाया जाएगा। 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस चार, पांच और सात अप्रैल को मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलेगी।

Agra Lucknow Intercity

आगरा इंटरसिंटी

End of Feed