Agra No Wedding Zones: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की एमजी रोड और फतेहाबाद मार्ग को नो वेडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार से पुलिस रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। अब फुटपाथ पर कोई दुकान नहीं लगेगी। सड़क किनारे कोई ठेले नहीं लगने दिए जाएंगे। इन मार्गों पर किसी भी दुकान का सामान शटर के बाहर नहीं लगाया जाएगा। कोई भी दुकान के बाहर चेन लगाकर पार्किंग अवरुद्ध नहीं करेगा। बैठक में तय किया गया कि पहले चेतावनी देकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। शुक्रवार से नगर निगम के साथ पुलिस की टीम अभियान चलाएगी। दरअसल, जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगरा आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा है।
फतेहाबाद रोड और एमजी रोड को नो वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया।
जी-20 देशों का प्रतिनिधि मंडल 11 से 13 फरवरी तक ताजनगरी में रहेगा। बुधवार को हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह के अनुसार फतेहाबाद मार्ग पर पीडब्ल्यूडी चौराहे से ट्राइडेंट तिराहे और एमजी रोड पर प्रतापपुरा से भगवान टॉकीज तक नो वेडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया है।
