Agra News: धर्मांतरण मामले में पुलिस रहमान के लैपटॉप की कर रही जांच, तलाशा जा रहा पाकिस्तान कनेक्शन?

Agra News: आगरा में धर्मांतरण के मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी रहमान के लैपटॉप की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि रहमान कुरैशी के पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले छांगुर की गिरफ्तारी हुई है। आगरा शहर में धर्मांतरण के एक मामले में आरोपी रहमान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। रहमान कुरैशी के पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं। पुलिस जांच में रहमान के लैपटॉप से कई अहम सुबूत मिले हैं, जिसमें विदेशी करेंसी और क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान के सुबूत शामिल हैं।

Arrested

रहमान के पाकिस्तान कनेक्शन की हो रही जांच (फोटो - AI Image)

आगरा का निवासी रहमान कुरैशी एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है, जिसमें उसके 1.59 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रहमान विदेशी लोगों के वीडियो भी अपलोड करता है और वह डार्क वेब का भी इस्तेमाल करता है। पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि रहमान ने आगरा के एक संस्थान से फर्जी प्रमाण पत्र भी बनवाए थे, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed