Student Kidnapping: आगरा में नकली इंस्पेक्टर के साथ बाप और दादी ने किया मासूम को किडनैप, सामने आया चौंकाने वाला सच

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 03:35 PM IST

Agra Student Kidnapping Case: आगरा में फिल्मी अंदाज में यूकेजी में पढ़ने वाले चार साल के छात्र का अपहरण का मामला सामने आया है। गोपालपुरा के पास कार सवार बदमाशों ने स्कूल वैन को रोका और छात्र का अपहरण कर लिया। हालांकि भीड़ ने इंस्पेक्टर की वर्दी पहने एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में पति-पत्नी के विवाद का मामला निकला।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में नकली इंस्पेक्टर के साथ बाप और दादी ने मासूम को किया अगवा
  • कार सवार बदमाशों ने स्कूल वैन को रोका और छात्र का अपहरण किया
  • भीड़ ने इंस्पेक्टर की वर्दी पहने एक आरोपी को दबोचा, मामला खुला

Agra Student Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के आगरा के पिढ़ौरा इलाके में गोपालपुरा के समीप शुक्रवार को फिल्मी अंदाज में यूकेजी के चार साल के छात्र का अपहरण होने से हड़कंप मच गया। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने स्कूल वैन को रोक लिया। इस दौरान एक बदमाश ने इंस्पेक्टर की वर्दी पहनी थी। बदमाशों ने वैन चालक पर पिस्टल तानी और बच्चे को वैन से कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी बच्चे को कार में डालकर फरार होने लगे। इस पर वैन चालक ने शोर मचा गया। भीड़ ने घेराबंदी कर वर्दीधारी बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश नकली इंस्पेक्टर निकला। पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला। पिता और दादी ने नकली इंस्पेक्टर के साथ मासूम का अपहरण कराया।

agra (3)

पिढ़ौरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

जानकारी के अनुसार गांव गुही (पिढ़ौरा) की रहने वाली विनीता सिंह की शादी पश्चिमपुरी (सिकंदरा) के नारायण विहार के रहने वाले गौरव सिकरवार के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन सब ठीक चला, धीरे-धीरे पति-पत्नी में विवाद होने लगा। विवाद के बाद विनीता ने पति का घर छोड़ दिया और मायके में रहने लगी।

End of Feed