आगरा

Agra E-Bus Fare: आगरा की सिटी बस में सफर करना होगा महंगा, दुर्घटना बीमा की मिलेगी सुविधा, जानें कितना हुआ किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:47 PM IST

Agra E-Bus Fare Increased: उत्तर प्रदेश के आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर है। यात्रियों पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। किराये के बढ़ने से छात्रों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। आगरा में न्यूनतम किराये में एक से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नगरीय विकास निदेशालय के निर्देश पर यात्रियों से दुर्घटना अधिभार लिया जाएगा। आगरा में अब न्यूनतम किराया 10 रुपये हो गया है।

Image

आगरा में सिटी बस में सफर होगा महंगा, दुर्घटना बीमा मिलेगा

Photo : Twitter

Agra E-Bus Fare Increased: ताजनगरी आगरा में सिटी बस (इलेक्ट्रिक) में सफर करना अब महंगा होगा। प्रबंधन ने दुर्घटना बीमा लाभ की राशि यात्रियों से वसूलने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद यात्रियों को एक से पांच रुपये तक अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। यह बढ़ोतरी नगरीय विकास निदेशालय के निर्देश पर हुई है। अभी तक सड़क दुर्घटना से संबंधित राशि किराये में शामिल नहीं होती थी। संबंधित क्लेम को लेकर भी बस प्रबंधन की तरफ से पहले कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था। उपभोक्ता मामले से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की बढ़ोतरी करने की बजाए बस संचालन के संपूर्ण खर्च शामिल करके ही किराया निर्धारण करके लिया जाना चाहिए।

कुछ जानकारों का यह कहना है कि बस के पंजीकरण के साथ जो इंश्योरेंस प्रीमियम दिया जाता है, उसी खर्च में यह शामिल होता है। इस मामले में प्रबंधन को और भी ज्यादा स्पष्टता लानी चाहिए। आपको बता दें कि आगरा में शहर से देहात तक के 20 से अधिक रूटों पर 96 बस संचालित की जा रही है।

इलेक्ट्रिट बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये

इलेक्ट्रिक बस की डिपो प्रबंधक सारिका शर्मा के अनुसार, अभी तक ई-बसों पर दुर्घटना क्लेम नहीं लिया जाता था। अब 15 रुपये तक के किराये पर 50 पैसे और 15 रुपये से ज्यादा किराये पर एक रुपये का अधिभार लगाया जाएगा। जो किराया पहले 15 रुपये था, उसे बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया गया है। 15 से ज्यादा के किराये को बढ़ाकर चार रुपये के अधिकार समेत 20 रुपये किया गया है। ऐसे ही पहले न्यूतम किराया प्रति तीन किमी पांच रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। अब इलेक्ट्रिट बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। बढ़ीं दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

एक्सीडेंट क्लेम के लिए बढ़ाया गया किराया

बढ़ा किराया वर्तमान में संचालित 96 इलेक्ट्रिक बसों पर लागू होगा। इन बसों में यात्रा करने वालों को किसी हादसे की स्थिति में पॉलिसी के मुताबिक एक्सीडेंट क्लेम मिलेगा। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों में पहले से ही इस मद में किराया लिया जाता है। हर एक यात्री को ली गई टिकट और पालिसी के मुताबिक सुरक्षा कवच दिया जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!