Agra Bedai: आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 100 किलो की बेड़ई बनाने जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान आगरा की प्रसिद्ध मिठाई का एक बड़े आकार का सिंगल पीस पेठा भी बनाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। संस्थान ने यह तैयारी जी-20 के आगरा में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए की है, ताकि आगरा के स्वाद के बारे में दुनिया को समझाया जा जा सके। इन्हें गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए संस्था सदस्यों को भी बुलावा दिया गया है।
पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष और डीन प्रोफेसर लवकुश मिश्रा के अनुसार, यह भारत के लिए गौरव की बात है कि इस साल जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जी-20 के प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम आगरा में भी है। इसको लेकर विश्वविद्यालय स्तर से भी कुछ विशेष आयोजित करने की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
