Lakhimpur Kheri News: हिरासत में व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 06:06 PM IST

लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है और प्रदर्शन शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Lakhimpur Kheri News: जिले के मितौली पुलिस क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार शाम को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक व्यक्ति को एक मामले में पूछताछ के लिए मितौली पुलिस थाना बुलाया गया था। पुलिस ने बताया कि आशा राम (50) को छह वर्षीय लड़की की हत्या के मामले में पूछताछ के लिये शुक्रवार को पुलिस थाना बुलाया गया था।

Dead

हिरासत में व्यक्ति की मौत (सांकेतिक फोटो)

पुलिस के मुताबिक लड़की का शव पिछले सप्ताह बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि आशा राम ने शुक्रवार देर शाम तेज पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

End of Feed