UK की नागरिकता, यूपी विधानसभा चुनाव में डाला वोट; फ्री में फीस उठा रहा था करोड़पति मौलाना

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहे शिक्षक शमशुल पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच के दौरान करोड़ों रुपये के लेन-देन और कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

संतकबीरनगर : जिले में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा पर ईडी का शिकंजा कसा जा जा रहा है। ईडी ने संतकबीरनगर में मौलाना के 4 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए बड़ा खुलासा किया है। यूके नागरिकता लेने के बाद भी वेतन और पेंशन ले रहा था। ईडी ने 5.5 करोड़ के लेन-देन और 20 करोड़ की संपत्ति होने का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, समसुल हुदा खान साल 1984 में एक मदरसे में प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे। साल 2013 में उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिकता हासिल कर ली। इसके बावजूद वे वर्ष 2017 तक वेतन लेते रहे। इतना ही नहीं, सेवानिवृत्ति के बाद भी साल 2023 तक पेंशन भी लेता रहा। 2013 में UK की नागरिकता लेने के बाद भी हिंदुस्तानी पहचान पत्रों के आधार पर जमीन खरीदी है। उन्हीं परिचय पत्र को आधार बनाकर मदरसा बनाया है।

Action on  Maulana Huda

मौलाना हुडा के खिलाफ कार्रवाई

जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2013 में यूके की नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने कथित रूप से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान किया। इस पूरे मामले में समसुल हुदा खान, उनकी पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

End of Feed