Uttarakhand News: बागेश्वर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, चार लोगों ने गंवाई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2024, 02:42 PM IST

बागेश्वर में रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। शवों की पहचान कर ली गई है। ये सभी बागेश्वर के रहने वाले थे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। पुलिस ने चारों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है। ये हादसा बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर हुआ।

accident

बागेश्वर में नदी में गिरी कार

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

रविवार सुबह बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 300 फिट गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में जा गिरी। इससे वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

End of Feed