नाबालिगों से मारपीट मामले में AAP की शिकायत, सौरभ भारद्वाज ने सत्यम पंडित की गिरफ्तारी की मांग की

सौरभ भारद्वाज ने 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि फायरिंग का आदेश किस अधिकारी ने दिया और घटना की जानकारी कई दिनों तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से लौट रहे दो नाबालिगों के साथ कथित मारपीट के मामले में आरोपी सत्यम पंडित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को विधायक कुलदीप कुमार के साथ डीसीपी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

सौरभ भारद्वाज ने सत्यम पंडित की गिरफ्तारी की मांग की

सौरभ भारद्वाज ने सत्यम पंडित की गिरफ्तारी की मांग की

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब तक दिल्ली पुलिस शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही थी, लेकिन लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस के पास कार्रवाई न करने का कोई बहाना नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में सत्यम पंडित ने जंतर-मंतर से लौट रहे उत्तर प्रदेश के बरेली के दो नाबालिग लड़कों को रोककर उनके साथ मारपीट की,अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीड़ितों के अनुसार आरोपियों के पास हथियार भी हो सकते थे।

End of Feed