मानसून की रफ्तार तेज, आज शाम का मौसम कैसा रहेगा मुजफ्फरपुर, उज्जैन, हापुड़ में? बारिश से जुड़े पल पल के अपडेट यहां देखें
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम-रात में गरज के साथ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में जयपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और भारी भारी बारिश की एक या दो खेप आएगी। साथ में आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) की भी संभावना है। इसको लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पटना में आज के मौसम का पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: रविवार से शुरू होगा हिमाचल में बारिश का सिलसिला
हिमाचल प्रदेश में 29 जून से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य की राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।यहां पढ़ें- दिल्ली में आज के मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: जयपुर में आज कैसा रहने वाला है मौसम
जयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शहर में तूफान और तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कब आएगा मानसून
दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान है लेकिन इसके अच्छी तरह बरसने की संभावना कम है। उमस से राहत मानसून ही दिला पाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में शनिवार या रविवार तक मानसून पहुंच सकता है।यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
पटना में कैसा रहेगा मौसम
पटना में आज हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने आज दिल्ली में तड़क-गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।बिहार के इन इलाकों में आई चेतावनी
आज उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज जैसे उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। गया, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।पश्चिमी यूपी में आज आएगी भारी बारिश
शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा और झांसी सहित 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के असर से महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पहले से ही दोनों ही राज्यों के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है।बिहार में अलर्ट
बिहार में मानसून के सक्रिय होने से बारिश की संभावनाएं प्रबल हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान ने पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, किशनगंज, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश के साथ ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।आज दिल्ली में फिर दिख रही आस
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह तेज धूप और उमस ने हालत खराब कर दी। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 जून को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।यूपी में क्या है मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म होने लगा है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश नहीं हो रही है। मानसून की रफ्तार कम हुई है, जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिन तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में यहां बारिश से होगी दिन की शुरुआत
राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, दौसा, अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक-गरज और बारिश के साथ आज सुबह की शुरुआत होगी।Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
Delhi Protest: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी पर पुलिस का सदेंश, कहा- ड्यूटी पर तैनात महिलाएं भी सम्मान की हकदार
हिमालय के नीचे तेज हलचल से Earthquake का बड़ा खतरा, भूकंप आया तो होगी भीषण तबाही
मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में कल से, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
नोएडा में धू-धू कर जली स्पीपर बस, चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान
© 2026 Times Horizon Private Limited
