
शहरों के समाचार, 20 जनवरी 2024 HIGHLIGHTS : दिल्ली एम्स 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा बंद, केके पाठक ने ठंड में स्कूलों को बंद करने पर उठाया सवाल
आज के शहर के समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 20 जनवरी 2024 HIGHLIGHTS : दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 20 जनवरी को घोषणा की कि वह अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेगा। बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने ठंड में स्कूलों को बंद करने के आदेश को अवैध बताया है, बलिया में शौचालय की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई, दिल्ली में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 22 जनवरी को हाफ डे रहेगा, सुल्तानपुर में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी दस साल की पोती को कुएं में फेंका, एटा में यूपी पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही का शव सरकारी आवाश में मिला। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं: