LIVE
शहरों के समाचार, 20 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नये मामले आये सामने, पुलिस मठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह
शहरों के समाचार, 20 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नये मामले आये सामने, पुलिस मठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह
DEC 20, 2023 20:48 IST
Agra News: ताजमहल के अंदर छूट गया 10 लाख रुपये से भरा बैग, CISF के जवानों ने लौटाया
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल परिसर में सुरक्षा कर्मियों को नोटों से भरा एक बैग मिला जिसे उसके मालिक को लौट दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैग में भारतीय और विदेशी मुद्रा में करीब 10 लाख रुपये रखे थे और यह बैग पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों को मंगलवार शाम ताजमहल को बंद करने के दौरान मिला। उन्होंने बताया कि नोटों से भरा यह बैग पश्चिम बंगाल के एक टूर ऑपरेटर का था जो ताजमहल में छूट गया था।
DEC 20, 2023 20:06 IST
Baghpat News: नाबालिग के अपहरण और हत्या के दोषी दो लोगों को आजीवन कारावास सजा
बागपत जिले की एक विशेष अदालत ने छह साल के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में दो लोगों को बुधवार को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने यहां बताया कि 15 दिसंबर 2022 को खेकड़ा क्षेत्र में छह साल के लड़के शौर्य का उसके रिश्ते के चाचा विनीत ने अपने साथी नीरज की मदद से अपहरण कर किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।
DEC 20, 2023 19:52 IST
Ghaziabad News: फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर एक साल तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
गाजियाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक नाबालिग को फिल्मों में अभिनेत्री का रोल दिलाने का सपना दिखाकर उसके साथ एक साल तक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि किशोरी 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 20, 2023 18:57 IST
बिहार का 50 हजार का इनामी पांडव गिरोह का सरगना रांची में गिरफ्तार
बिहार के 50 हजार के इनामी बदमाश संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को बुधवार को रांची में गिरफ्तार किया गया। बिहार से आयी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने रांची पुलिस की मदद से उसे सदर थाना क्षेत्र में पकड़ा। उसके पास से एक अवैध रायफल भी बरामद की गई है।
DEC 20, 2023 18:47 IST
राजस्थान में कोरोना वायरस के दो मामले मिले
देश में कई जगह कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में चिकित्सा विभाग को सतर्कता बरतने और एहतियातन आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, जैसलमेर में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं।
DEC 20, 2023 18:31 IST
Greater Noida: भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पिछले साल नवंबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में कथित तौर पर शामिल दो वांछित अपराधियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ता संचित शर्मा उर्फ सिंगगा पंडित पर हमला करने के आरोपी रणदीप भाटी गिरोह के सदस्य हैं।
DEC 20, 2023 17:22 IST
Dehradun News: देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद, फिर ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस की चौकसी बेमतलब साबित हो रही है। एक बार फिर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। इस बार चोरों ने सेलाकुई क्षेत्र में चोरी की घटना की। यहां ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
DEC 20, 2023 16:23 IST
Mumbai News: 8 करोड़ रुपये से अधिक की कोकीन के साथ युगांडा की महिला गिरफ्तार
DRI मुंबई के अधिकारियों ने युगांडा की एक महिला नागरिक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़ किया है। महिला ने अपने बालों की विग और पहने हुए अंडरगारमेंट के अंदर मादक पदार्थ को छुपाया था। DRI ने प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया था।
DEC 20, 2023 15:56 IST
Covid-19 Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नये मामले आये सामने
केरल सहित देशभर में Covid-19 के नये वेरिएंट यानी JN.1 का संक्रमण तेजी फैसले के संकेत मिले हैं। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के तीन नये केस सामने आये हैं।
DEC 20, 2023 15:33 IST
Jammu News : पुंछ में पुलिस यूनिट परिसर में विस्फोट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के भीतर विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने इसकी जांच की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की दरमियानी रात को हुए विस्फोट के कारण परिसर के पास खड़े कुछ वाहनों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
DEC 20, 2023 14:58 IST
Begusarai News: रुकने का संकेत देने पर कार ने मारी टक्कर, पुलिस अधिकारी की मौत
अवैध तरीके से शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद बीती रात जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
DEC 20, 2023 14:35 IST
Encounter in Amritsar: पुलिस मठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह, पुलिस पर चलाईं गोलियां
पंजाब के अमृतसर में पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास के दौरान गैंगस्टर अमृतपाल सिंह मुठभेड़ में मारा गया।
DEC 20, 2023 14:13 IST
दिल्ली: दिल्ली मेट्रो हादसे में मरने वाली महिला के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन में साड़ी फंस जाने के कारण जिस महिला की मौत हुई थी, उसके परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने का दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है।
DEC 20, 2023 13:47 IST
सीतापुर में पुजारी की हत्या, मंदिर से शव बरामद
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में एक मंदिर से बुधवार को एक पुजारी का शव बरामद किया गया।
DEC 20, 2023 13:20 IST
हिमाचल के कुकुमसेरी में माइनस में पहुंचा तापमान, बर्फबारी के आसार
हिमाचल के कुकुमसेरी में तापमान शून्य से 8 डिग्री नीचे गिर गया है। यहां का तापमान -8.6 डिग्री का बना हुआ है। इसके अलावा आने वाले दो दिनों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार है।
DEC 20, 2023 12:49 IST
सोनीपत: मोबाइल मैकेनिक को समय पूछने के लिए रोककर बाइक और मोबाइल लूट भागे बदमाश
हरियाणा के सोनीपत के जटवाड़ा रेलवे के अंडरपास के करीब एक मोबाइल मैकेनिक को समय पूछने के लिए रोककर बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूटा।
DEC 20, 2023 12:09 IST
नोएडा में चलेगा बुलडोजर, 15 दिन का एक्शन प्लान हुआ तैयार
नोएडा में स्थित सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण पर रोज बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए छह वर्क सर्किल एरिया को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए 15 दिन का एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
DEC 20, 2023 11:11 IST
मणिपुर में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक गांव के दो छात्र समूहों में हुई ताजा झड़प के बाद आगामी 5 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा का एक्सेस बंद कर दिया गया है।
DEC 20, 2023 10:30 IST
पूर्वी दिल्ली में नर्सिंग स्टाफ के घर में गला रेतकर की हत्या
न्यू उस्मानपुर में स्थित जगप्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में बने नर्सिंग स्टाफ रामजी लाल कुमावत के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
DEC 20, 2023 10:23 IST
उत्तर प्रदेश में शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने अब यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। ये यात्रा 18 दिन चलने वाली है और इसमें 307 नेता निरंतर बने रहेंगे।
