
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 30 जून 2024 Highlights: केदारनाथ के पास हिमस्खलन, ठाणे में जबरन वसूली के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 30 जून 2024 Highlights: केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ, दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, वहीं नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या में राम पथ पर सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। टी20 में टीम इंडिया की जीत के बाद बिहार, इंदौर, वडोदरा समेत भारत के कई शहरों में जश्न का माहौल है। इसके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है -