शहरों के मुख्य समाचार, 29 मई 2024 Highlights: महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत, दिल्ली एनसीआर में बारिश से मिली राहत
बीकानेर में युवक-युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या
बीकानेर जिले में बुधवार को एक युवक व युवती ने कथित तौर पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। नापासर के थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि मंसूरी गांव के रहने वाले युवक व युवती ने बुधवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बीकानेर जा रही रेलगाड़ी के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।महाराष्ट्र के डोंबिवली में फूड स्टॉल में ब्लास्ट, नौ लोग घायल
महाराष्ट्र के डोंबिवली के टंडन रोड पर एक फूड स्टॉल पर सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सबसे पहले स्टॉल पर आग लगी और फिर स्टॉल पर लगे LPG सिलेंडर में विस्फोट हुआ।दंतेवाड़ा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को दो महिला नक्सलियों समेत 10 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।रांची में बदमाशों ने ट्रक में लगाई आग, एक की मौत
झारखंड के रांची में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक ट्रक में आग लगा दी, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।महाराष्ट्र के सांगली में नहर में कार गिरने से छह लोगों की मौत
महाराष्ट्र के सांगली में बुधवार को एक बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। उनकी कार एक नहर में गिर गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।गुरुग्राम में हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यहां हीरोहोंडा फ्लाई ओवर के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद एहतियाती तौर पर एक लेन पर यातायात बंद कर दिया है।ठाणे में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोप में कोच गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक युवा खिलाड़ी की हत्या के आरोप में कबड्डी कोच को गिरफ्तार किया है।महाराष्ट्र में नहर में 10 मीटर नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 6 की मौत
महाराष्ट्र के सांगली में सूखी पड़ी नहर में एक कार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तासगांव पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर शिवाजी मांडले ने बताया कि हादसा तासगांव-मनेराजुरी रोड पर रात करीब 1.30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार ऑल्टो कार तासरी नहर में गिर गई। नहर गर्मी के कारण सूखी पड़ी थी। करीब 10 मीटर नीचे नहर में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि परिवार बेटी का जन्मदिन मनाकर कावाथे-महाकाल से तासगांव लौट रहा था।उप्र में ट्रक, ट्रैक्टर और टेम्पो में भीषण टक्कर से दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक, ट्रैक्टर और टेम्पो में हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी (सदर) अमित चौरसिया ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बीबीपुर गांव के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की दूसरी तरफ यात्रियों से भरे टेम्पो से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूट गया। दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल सात लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान हरिपाल (48) और रमाकांत (35) नामक व्यक्तियों की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों का उपचार किया जा रहा है।कौशांबी में चौरी-चौरा एक्सप्रेस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में बुधवार को अचानक आग लग गई हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल खंड के भरवारी रेलवे स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग कर बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खड़ी रहने के बाद ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद्देपारा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि मद्देड थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बद्देपारा के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।MP में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या के बाद की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। माहुलझिरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बोदल कछार गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जिलधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आग लगने से चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार तड़के आग लगने से पांच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार फतेहपुरी मस्जिद के समीप स्थित पांच दुकानों में आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बारे में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।दिल्ली के मधु विहार इलाके की पार्किंग में लगी आग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसव पर पलटी बस
नोएडा में बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली ऑडी कार दिल्ली के किदवई नगर से बरामद
नोएडा के सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के पास रविवार सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास ऑडी कार की टक्कर से हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन को मंगलवार को दिल्ली के किदवई नगर से बरामद कर लिया। हालांकि, पुलिस फिलहाल चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऑडी के मालिक की पहचान प्रमोद कुमार सिंह के रूप में की गई है, लेकिन पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दुर्घटना के दौरान कार वही चला रहा था या कोई और।ग्वालियर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने वांछित अपराधी को पकड़ा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर यादव ने बताया कि कमल भदकारिया दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर इंदरगंज और पनिहार पुलिस थानों की एक टीम ने मंगलवार तड़के पनिहार इलाके में आरोपी को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि जब भदकारिया को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन गोली वाहन पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो कि उसके पैर में जा लगी।मुंबई में कई लोकल ट्रेनें रद्द
दिल्ली के कई इलाकों गहराया जल संकट
दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जिसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि एक दिन में दो बार पानी आने वाले इलाकों में अब सिर्फ एक बार ही आएगा। बचे हुए पानी को उन इलाकों में सप्लाई किया जाएगा, जहां पानी की समस्या हो रही है। इसके साथ ही पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।ओडिशा में बस पलटने से दो लोगों की मौत
आगरा में जिला अस्पताल में दाल में कीड़े निकलने पर हंगामा
आगरा के जिला अस्पताल में तीमारदार महिलाओं ने भर्ती मरीजों की दी जानी वाली दाल में कीड़े निकलने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। तीमारदाल महिलाओं ने चिकित्सा अधीक्षक से इस घटना की शिकायत की। जिसके बाद दाल को फिंकवाया गया और चार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।अवैध लकड़ी कारोबार मामले में मुख्य साजिशकर्ता की जमानत रद्द की
उत्तराखंड की एक अदालत ने लकड़ी के अवैध व्यापार से जुड़े घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता शाहनवाज हुसैन को दी गई जमानत मंगलवार को रद्द कर दी। इस घोटाले के कारण राज्य कर विभाग को जीएसटी के रूप में 20 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। विभाग ने रुद्रपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में हुसैन की जमानत को चुनौती देते हुए एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। इसी अदालत ने पांच मार्च को हुसैन को जमानत दे दी थी।मुंबई एयरपोर्ट-ताज होटल उड़ाने की धमकी पर एक हिरासत में
मुंबई के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी रत्नेश हाथरस जनपद की कोतवाली सिंकदरराऊ क्षेत्र के गांव देवर पनाखर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। इसके साथ ही धर्मेंद नाम मुख्य आरोपी की भी तलाश कर रही है।Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
