LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 27 June 2024 LIVE : राज्यसभा में छह नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता की शपथ, दिल्ली-एनसीआर में बारिश

Pushpendra KumarUpdated Jun 27, 2024, 14:16 IST
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 27 June 2024 LIVE : राज्यसभा में छह नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता की शपथ, दिल्ली-एनसीआर में बारिश

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 27 June 2024 LIVE : राज्यसभा में छह नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता की शपथ, दिल्ली-एनसीआर में बारिश

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 27 June 2024 LIVE : नोएडा में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। उधर, महाराष्ट्र के पालघर में चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हिंदू नेताओं के सम्मेलन में ओवैसी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग की है। इसी प्रकार की राज्यों से जुड़ी ताजा तरीन खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ के साथ बने रहिए। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

JUN 27, 2024 14:16 IST

राज्यसभा में छह नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता की शपथ

राज्यसभा में बृहस्पतिवार को छह नए सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, झामुमो के डॉ सरफराज अहमद, भाजपा के प्रदीप कुमार वर्मा, बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और बालयोगी उमेशनाथ को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
JUN 27, 2024 11:28 IST

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत

बिहार में खराब मौसम लोगों की जान के साथ खेल रहा है। बुधवार को राज्य के 6 जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
JUN 27, 2024 09:05 IST

दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश

JUN 27, 2024 05:36 IST

गोपाल राय ने दिल्ली के रिज इलाके में बिना अनुमति के 1,100 पेड़ों को काटने पर रिपोर्ट मांगी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वन विभाग के अधिकारियों को बिना अनुमति के 1,100 पेड़ों को काटने के संबंध में की गई कार्रवाई पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
JUN 27, 2024 05:35 IST

प.बंगाल: बच्चा चोर होने के संदेह में रेल यात्रियों ने महिला को पीटा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी।
JUN 27, 2024 05:29 IST

द्वारका एसओजी ने 21,06,75,000 रुपये कीमत की 42.135 किलोग्राम गांजा बरामद किया

JUN 27, 2024 05:32 IST

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली एम्स में भर्ती

JUN 27, 2024 05:25 IST

नीट-स्नातक मामले में सीबीआई ने झारखंड और गुजरात में पड़ताल की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अलग-अलग टीमों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक में कथित अनियमितताओं के संबंध में झारखंड के हजारीबाग और गुजरात के खेड़ा व पंचमहाल जिलों के एक-एक विद्यालयों में छापेमारी की तथा उनके प्रधानाचार्य से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के एक दल ने हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एहसानुल हक से कई घंटों तक पूछताछ की और उन्हें जिले के चरही में ले गयी।
JUN 27, 2024 05:25 IST

दिल्ली : प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पार्किंग शुल्क चार गुना बढ़ाने का प्रस्ताव ला सकती है एमसीडी

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' (जीआरएपी) के दूसरे चरण को पार कर लेने पर पार्किंग शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव सदन में पेश कर सकता है। दिल्ली को जोड़ने वाले 13 प्रमुख सड़क प्रवेश बिंदुओं पर स्वचालित टोल संग्रहण प्रणाली के एक अन्य प्रस्ताव को भी प्रशासनिक मंजूरी के लिए एमसीडी सदन में पेश किए जाने की संभावना है। एमसीडी सदन की बैठक 27 जून को निगम मुख्यालय में होनी है।
JUN 27, 2024 05:25 IST

नोएडा में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 72 के पास बंद बोरे में एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और उसे आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है।
JUN 27, 2024 05:25 IST

नगालैंड में 20 साल बाद हुआ नगर निकाय चुनाव, 80 प्रतिशत मतदान

नगालैंड में नगर निकायों के लिए दो दशक बाद कराये गए चुनाव में बुधवार को करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच, 10 जिलों के 25 शहरी निकायों में मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहा।
JUN 27, 2024 05:25 IST

हिंदू नेताओं के सम्मेलन में ओवैसी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग

गोवा में बुधवार को हिंदू नेताओं के एक सम्मेलन में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद “फलस्तीन की प्रशंसा” करने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की गई।
JUN 27, 2024 05:24 IST

पालघर में चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चोर होने के संदेह में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पेल्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 10 लोगों के एक समूह ने सुबह करीब 6.30 बजे नालासोपारा के वेलाई पाड़ा इलाके में विजय उर्फ ​​अभिषेक जोगिंदर सोनी को पकड़ लिया।