शहरों के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar), 24 फरवरी 2024 Highlights: राजस्थान में सचल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत , झारखंड के 18 स्टेशनों का बदलेगा रूप
राजस्थान में सचल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत
राजस्थान सरकार ने सचल पशु चिकित्सा इकाई (MVU) की शुरुआत की है। सीएम भजनलाल शर्मा ने 21 एमवीयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एमवीयू एक लाख पशुओं पर एक कार्य करेगी। पशुओं के प्राथमिक उपचार के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी खुलेंगे।झारखंड के 18 स्टेशनों का बदलेगा रूप
झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जाएगा। पीएम मोदी 26 फरवरी को इसका ऑनलाइन शिलान्यास करने वाले हैं। इससे पहले वे 25 फरवरी को झारखंड के सात जिलों की नौ स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी ऑनलाइन उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगेमुंबई एयरपोर्ट पर 5 घंटे तक फ्लाइट में कैद रहे यात्री
मुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते एयर मॉरीशस की एक फ्लाइट साढ़े पांच घंटे तक रुकी रही। इस दौरान 200 यात्री विमान में सवार थे। विमान में एसी न चलने के कारण बच्चों और एक बुजुर्ग को सांस की तकलीफ भी होने लगी।पटना में नवजात को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
पटना से एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो नवजात बच्चियों को पैसों के बदले बेचता था। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। वहीं दूसरा आरोपी डॉक्टर अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने 2 बच्चियां भी बरामद की है, जो 3 दिन और 8 दिन की हैं।प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को केरल की यात्रा पर आएंगे
लोकसभा चुनाव से पहले केरल में राजनीतिक पैठ मजबूत करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। यह इस साल राज्य की उनकी तीसरी यात्रा है।प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 विकास परियोजनाओं का शनिवार को डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 34, 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है।यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त
मुरादाबाद: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोलीं प्रियंका गांधी
मायावती ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संत रविदास की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ‘‘राजनीतिक लाभ’’ के लिए उनके सामने झुकने वालों से सावधान रहना जरूरी है।मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि संत रविदास का संदेश ‘कर्म’ के माध्यम से मानवता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण का था।कासगंज हादसे पर अखिलेश ने की मुआवजे की मांग
कासगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली एक्सीडेंट में सात बच्चों समेत 15 की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस बड़े हादसे में सात मासूम बच्चे और आठ महिलाओं की मौत हो गई।कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
कर्नाटक के बेलागावी जिले से लगभग 90 किलोमीटर दूर दत्त जंबोटी रोड पर हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।सुकमा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।राजिम कुंभ मेले का आज से आगाज
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है, जिसका आज शुभारंभ हो गया है।Kisan Andolan: हरियाणा में इंटरनेट सेवाओं को फिर किया गया बंद
हरियाणा में किसान आंदोलन के मद्देनजर एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। 24 फरवरी तक राज्य के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में इंटरनेट बंद रहेगा।Bihar Weather: फिर बिगड़ेगा बिहार का मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
बिहार की राजधानी समेत कई जिलों में मौसम एक बार फिर बिगड़ता दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बिहार में 27, 28 और 29 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है और आने वाले तीन दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।Agra: एक शख्स ने लाइटर से लगाई कारों में आग
आगरा में नशे में धुत एक शख्स ने घरों के बाहर खड़ी कई कारों में लाइटर से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है। भाजपा नेता संजय चौहान ने बताया कि जुबैर नाम के एक शख्स ने रात 1:57 से ढाई बजे के बीच में लाइटर से कई कारों में आग लगाई है। बता दें कि, जितनी भी कारों में आग लगी है उन सभी के घरों में भगवा रंग का झंडा लगा था। वहीं एक कार में आग नहीं लगाई और वहां झंडा भी नहीं लगा था। मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस ने जुबैरर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जाएगी।आम्रपाली में फ्लैट की खरीदारी के लिए तैयार होगा पोर्टल
आम्रपाली में के फ्लैट बायर्स पूरे देश में है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें दिल्ली और नोएडा के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए एनबीसीसी एक नया पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस पोर्टल पर लॉग-इन कर लोग अपनी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फ्लैट की एनओसी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं की जानकारी भी लोगों को आसानी से मिल जाएगी।Bihar: बिहार को 13 अस्पतालों की मिलेगी सौगात
बिहार में ग्रामीण और सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए पीएम मोदी 25 फरवरी को 13 अस्पतालों का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के अलावा 12 अस्पतालों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे।Farrukhabad: मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार की मौत
कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई है। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।Bihar: बिहार में नहीं मिलेगा फ्री बिजली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने विपश ने गरीबों के लिए कम से कम 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग की थी। सीएम ने विपक्ष की इस मांग को खारिज करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को अत्यधिक रियायत दरों पर पहले से ही बिजली जी जा रही है।Gujarat: पीएम मोदी 25 फरवरी को करेंगे सुदर्शन सेतु ब्रिज का उद्घाटन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 को राजस्थान में करेगी प्रवेश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर की सीमा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजस्थान कांग्रेस के कई पदाधिकारी पहुंचेंगे। उसके बाद फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।पुणे जा रही बस की सीमेंट टैंकर से टक्कर, 2 लोगों की मौत
UP: यूपी सीएम योगी ने पीएम मोदी को विकास परियोजनाओं के लिए दिया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी द्वारा 36 परियोजनाओं के उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर पीएम के साथ सीएम योगी भी जनसभा में उपस्थित रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पीएम मोदी को विकास परियोजनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में 45 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं काशी को दी गई है। इससे काशी वैश्विक मंच पर स्थापित हो गया है।Noida Traffic Alert: दिल्ली-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज रहेगा भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Mumbai News: IIT मुंबई कैंपस में सिलेंडर पाइप से गैस लीक, आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 घायल, इलाज जारी
दिल्ली में हर मिनट 10 चालान! 9 महीने में ऑटोमैटिक कैमरों ने काटे लाखों चालान, आधे ओवरस्पीडिंग के
दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!
मयूरभंज के उदला मेडिकल में हादसा, एंबुलेंस में लगी आग; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 मरीज की मौत
© 2026 Times Horizon Private Limited
