
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 23 फरवरी 2024 Highlights: बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला, हरियाणा में 1.89 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 23 फरवरी 2024 Highlights: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज राज्य का बजट पेश किया है, आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी में कांग्रेस की ओर से अजय राय दोबारा प्रत्याशी होंगे, काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता में PM का संबोधन शुरू। बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की तेलंगाना में सड़क हादसे में मौत। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा पारिवारिक संपत्ति है पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन। विजयवाड़ा के पास रायनपाडु में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी की आज सुबह मौत हो गई है, राजस्थान में 396 आरएएस के तबादले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचें। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।