LIVE
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 14 मई 2024 LIVE: दिल्ली के आईटीओ में आयकर विभाग की इमारत में लगी आग, गुजरात में नर्मदा नदी में सात लोग डूबे
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 14 मई 2024 LIVE: दिल्ली के आईटीओ में आयकर विभाग की इमारत में आग लगी। गुजरात के नर्मदा नदी में मंगलवार को छह बच्चों समेत सात लोग डूब गए। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। मुंबई के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैंः
MAY 14, 2024 20:52 IST
भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक सब इंस्पेक्टर भी हिरासत में लिए गए हैं।
MAY 14, 2024 20:20 IST
चार जून को फिर मराठा आरक्षण आंदोलन किया जाएगा शुरू: मनोज जरांगे
कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि चार जून से मराठा आरक्षण आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा जिस दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।
MAY 14, 2024 18:30 IST
गोपालगंज में झाड़ी में मिला लड़की का शव
बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव मंगलवार को गांव के ही एक झाड़ी से बरामद किया गया। उसका प्रेमी भी घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
MAY 14, 2024 17:30 IST
गुजरात में नर्मदा नदी में सात लोग डूबे
गुजरात में नर्मदा जिले के पोइचा गांव में मंगलवार को छह बच्चों के साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति के नर्मदा नदी में डूब जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग नदी में नहाने के लिए उतरे थे लेकिन लापता हो गए।
MAY 14, 2024 16:55 IST
दिल्ली के आईटीओ में आयकर विभाग की इमारत में लगी आग, पढ़ें पूरी खबर
MAY 14, 2024 15:58 IST
गोंडा में कार ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों को कुचला
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
MAY 14, 2024 15:53 IST
राजस्थान में लू का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
MAY 14, 2024 15:52 IST
मुंबई होर्डिंग हादसा: 21 घंटे बाद भी तलाश और बचाव अभियान जारी
मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी और बेमौसम बारिश के चलते विशाल होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत होने के 21 घंटे से अधिक समय बाद भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
MAY 14, 2024 14:07 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
MAY 14, 2024 12:00 IST
भोपाल में कारोबारी और उसके सहयोगी के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त
पुलिस ने भोपाल में एक व्यापारी और उसके एक परिचित के घर से 72 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं। यह बरामदगी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान की गई है। व्यवसायी फटे और गंदे नोटों को बदलने का काम करता है और उसने पुलिस को बताया कि वह इस काम के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अधिकृत है।
MAY 14, 2024 11:57 IST
दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचने की संभावना
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई।
MAY 14, 2024 10:54 IST
ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पक्षों में गाड़ी में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद हुआ था।
MAY 14, 2024 09:49 IST
हापुड़ में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात ब्रजघाट टोल के पास हुआ, जब कार चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
MAY 14, 2024 09:03 IST
जयपुर में बुजुर्ग महिला और उसके पोते की हत्या
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में सोमवार को एक किरायेदार ने कथित तौर पर 55 वर्षीय एक महिला और उसके नाबालिग पोते की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज बैरवा ने बहस के बाद महिला प्रेम देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने वहां खड़े महिला के सात वर्षीय पोते गौरव की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शवों को घर की पानी की टंकी में फेंक दिया।
MAY 14, 2024 09:02 IST
असम में दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादी गिरफ्तार
अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकवादियों को सोमवार को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक बयान में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया जो भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। उसने कहा कि वे शहर में युवाओं को आतंकवादी संगठन में शामिल करने के लिए उन्हें कट्टरपंथी बनाने की फिराक में थे। बयान में कहा गया, "ये काडर बांग्लादेश के नागरिक हैं और बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में रह रहे थे तथा असम में आतंकी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्होंने भारतीय दस्तावेज हासिल किए थे।"
MAY 14, 2024 08:42 IST
मुंबई में होर्डिंग गिरने से मरने वालों की संख्या हुई 14
मुंबई के घाटकोपर इलाके में ‘होर्डिंग’ गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 74 लोग घायल हैं। सोमवार को मुंबई में आई धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान घाटकोपर के एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबी अवैध होर्डिंग गिर गई थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार सुबह छेड़ा नगर स्थित पेट्रोल पंप पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 31 लोगों को राजावाड़ी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
MAY 14, 2024 07:58 IST
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़ें पूरी अपडेट
MAY 14, 2024 06:42 IST
मुंबई में मछली पकड़ने वाली नौका से अवैध डीजल, 1.75 लाख रुपये नकद जब्त
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने डीजल की अवैध तस्करी में शामिल एक नौका मुंबई के तट के पास से पकड़ी है और उसमें से 1.75 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। मछली पकड़ने वाली नौका में चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बल ने 12 मई को मुंबई से लगभग 27 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में नौका ‘आई तुलजाई’ को पकड़ा। बयान में कहा गया, ‘‘एक तीव्र गश्ती पोत और एक ‘इंटरसेप्टर’ नौका ने डीजल की अवैध तस्करी में शामिल संदिग्ध नौका को पकड़ा।’’ इसमें बताया गया कि नौका की गहन तलाशी के बाद उसमें ‘‘लगभग 30,000 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है।’’ इसमें बताया गया कि कुल 1.75 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की गई।
MAY 14, 2024 05:39 IST
MAY 14, 2024 05:39 IST
आज वाराणसी से नामाकंन भरेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में अपना नामांकन पत्र भरने वाले हैं। इससे पहले वे करीब 9 बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा को नमन कर पूजन कर सकेंगे। यहीं पर वे स्नान भी करेंगे। जिसके बाद क्रूज से नमो घाट तक जाएंगे। फिर काल भैरव मंदिर मे जाएंगे और पुष्प नक्षत्र में 11 बजे के बाद नामाकंन भरेंगे।
