LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 13 मार्च 2024 Highlights: रोहतास में पिकअप वैन पलटने से 4 लोगों की मौत, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Pooja KumariUpdated Mar 13, 2024, 21:09 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 13 मार्च 2024 Highlights: रोहतास में पिकअप वैन पलटने से 4 लोगों की मौत, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 13 मार्च 2024 Highlights: रोहतास में पिकअप वैन पलटने से 4 लोगों की मौत, हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 13 मार्च 2024 Highlights: रोहतास में पिकअप वैन पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे 71 चिकित्सा अधिकारियों का ट्रांसकर किया गया है, दिल्ली में आरती के लिए यमुना नदी के किराने बनाए गए वासुदेव घाट का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने किया। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAR 13, 2024 19:37 IST

सिरोही में मिट्टी ढहने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले में सीवरेज में मिट्टी ढहने से चार मजदूर दब गए, जिसमें दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीवरेज में पाइप लगाने का काम चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
MAR 13, 2024 18:46 IST

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत की शुरुआत

आज से सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। इस रूट पर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है।
MAR 13, 2024 18:08 IST

दिल्ली में महापंचायत को लेकर एडवाइजरी जारी

दिल्ली में 14 मार्च को होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। महापंचायत के दौरान कई सड़कें बंद रह सकती हैं। पुलिस ने उन सड़कों की सूची जारी की जहां ट्रैफिक की समस्या रह सकती है।
MAR 13, 2024 13:22 IST

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है। विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए।
MAR 13, 2024 13:21 IST

राजस्थान: प्रश्नपत्र लीक मामले में उप निरीक्षक व उसकी प्रशिक्षु बहन गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक सेवारत पुलिस उप निरीक्षक और उसकी प्रशिक्षु उप निरीक्षक बहन को गिरफ्तार किया है।
MAR 13, 2024 11:50 IST

दिल्ली में मोती नगर रिंग रोड फ्लाईओवर का आज उद्घाटन

दिल्ली में मोती नगर रिंग रोड फ्लाईओवर का आज उद्घाटन
MAR 13, 2024 11:49 IST

बिहार के वनों में आग लगने की घटनाएं लगभग दोगुनी हुईं: रिपोर्ट

बिहार के वनों में आग लगने की घटनाएं पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।हाल में राज्य विधानसभा में पेश ‘बिहार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023-24’ में कहा गया है कि 2021-22 में राज्य में दावानल की 445 घटनाएं घटी थीं जो वर्ष 2022-2023 में बढ़कर 822 हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 में ऐसी 524 घटनाएं हुई थीं।
MAR 13, 2024 10:52 IST

दिल्ली में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान, हल्की बूंदाबांदी की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। वहीं, आज शहर में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।
MAR 13, 2024 10:09 IST

यूपी में आज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी आज शुष्क रहने की संभावना है।
MAR 13, 2024 10:08 IST

बागपत में प्रापर्टी डीलर की हत्या के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

बागपत पुलिस ने प्रापर्टी डीलर युसूफ की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 28 फरवरी को प्रापर्टी डीलर युसूफ की बाइक सवार बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में नीशू उर्फ निशांत, विकास, अनुज, सोनू उर्फ संदीप और नीरज के नाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि निशांत, विकास, सोनू और नीरज को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
MAR 13, 2024 09:15 IST

गुरुग्राम में SUV की चपेट में आने से महिला की मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-53 में एक एसयूवी की टक्कर से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतिका की पहचान नसीमा खातून के रूप में की गई है जो मूलरूप से असम की निवासी थी।
MAR 13, 2024 08:11 IST

ग्रेटर नोएडा में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 सेक्टर में एक युवती स्कूटी से जा रही थी, तभी पड़ोसी के कुत्ते के अचानक भौंकने के कारण वह हड़बड़ाकर गिर गई। इस घटना के बाद युवती के परिजनों और कुत्ते की मालकिन के बीच विवाद हो गया और उनके बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद कुत्ते की मालकिन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
MAR 13, 2024 07:09 IST

नोएडा में चलती हुई कार में लगी आग

नोएडा में एक चलती हुआ कार में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
MAR 13, 2024 06:35 IST

गुरुग्राम के क्लब में दंपति के साथ मारपीट

गुरुग्राम में एक क्लब में बहस के दौरान चार लोगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
MAR 13, 2024 05:30 IST

यूपी में 71 चिकिस्ता अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले 71 चिकित्सा अधिकारियों का ट्रांसकर किया गया है। इस सभी को पिछले महीने प्रमोट किया गया था। इन चिकित्सा अधिकारियों में से 48 संयुक्त निदेशक स्तर के हैं। वहीं 23 को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
MAR 13, 2024 05:30 IST

दिल्ली में यमुना आरती के लिए वासुदेव घाट बनकर तैयार

दिल्ली में यमुना आरती के लिए घाट को बनाकर तैयार कर दिया गया है। यमुना नदी के किराने बनाए गए वासुदेव घाट का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को किया।
MAR 13, 2024 05:30 IST

रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर 18 घंटे ED की छापेमारी

झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी ने 18 घंटे तक छापेमारी की। रांची में अंबा प्रसाद के आवास पर तालाशी पूरी होने के बाद दे रात ईडी के अधिकारी वहां से रवाना हुए। जानकारी के अनुसार कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापेमारी हुई
MAR 13, 2024 05:30 IST

आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जतायी है। मौसम में इस बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
MAR 13, 2024 05:29 IST

धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

विमानन कंपनी इंडियो हिमाचल के धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू होगी। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमान सेवा उड़ान भर रही थी।