LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया, दामोह स्टेशन पर बच्चे की हत्या

Varsha KushwahaUpdated Jun 8, 2024, 20:49 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया, दामोह स्टेशन पर बच्चे की हत्या
शहरों के मुख्य समाचार, 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया, दामोह स्टेशन पर बच्चे की हत्या

शहर के मुख्य समाचार 08 जून 2024 Highlights: पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया। दामोह रेलवे स्टेशन पर एक बच्चे की हत्या कर दी गई। खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान समेत आपके शहरों की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें : यूपी के नोएडा में थाना सेक्टर 113 में एक कार में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली में 2017 में नाबालिग के साथ जबरन शादी और दुष्कर्म के मामले की अंतिम सुनवाई में कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा शहर के मुख्य समाचार इस प्रकार है -

JUN 08, 2024 20:19 IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रेस्तरां में लगी आग

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके के एक रेस्तरां में शनिवार शाम को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
JUN 08, 2024 19:57 IST

गुरुग्राम में स्कूटी से जा रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कूटी से जा रही युवती को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
JUN 08, 2024 19:15 IST

पुणे पोर्श हादसा के बाद आरोपी के परिवार के रिसॉर्ट को ढहाया गया

महाराष्ट्र के सातारा जिले में प्रशासन ने शनिवार को महाबलेश्वर में उस रिसॉर्ट में अवैध निर्माण को ढहा दिया, जिसका स्वामित्व पुणे पोर्श दुर्घटना में कथित रूप से शामिल किशोर के परिवार के पास है।
JUN 08, 2024 19:14 IST

महाराष्ट्र: पुलिस अधिकारी पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक मामले में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
JUN 08, 2024 16:11 IST

सुलतानपुर में छज्जा गिरने से वृद्धा समेत दो की मौत, दो घायल

) उत्तर प्रदेश के कोतवाली नगर के विवेकनगर घसियारी मंडी मोहल्ले में मकान का छज्जा गिरने से पास में बैठी एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
JUN 08, 2024 14:26 IST

कोच्चि में आग में जिंदा जलकर परिवार के 4 लोगों की मौत, पढ़ें कैसे हुआ हादसा

कोच्चि में आग में जिंदा जलकर परिवार के 4 लोगों की मौत, पढ़ें कैसे हुआ हादसा
JUN 08, 2024 12:31 IST

सड़क हादसे में सेना के एक जवान समेत दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से सेना के एक जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हल्दी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित बेलहरी ढाले पर शुक्रवार रात लगभग 11 बजे हुई।
JUN 08, 2024 11:38 IST

जिरीबाम जिले में 200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया

णिपुर के जिरीबाम जिले में कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या को लेकर भड़की हिंसा के बाद मेइती समुदाय के 200 से अधिक लोगों को नए राहत शिविरों में भेजा गया है।
JUN 08, 2024 11:10 IST

Delhi: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह के आवास पहुंचे

JUN 08, 2024 10:20 IST

लखनऊ में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्या

JUN 08, 2024 09:32 IST

Delhi: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत

दिल्ली के नरेला में इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है पाइपलाइन में गैस के रिसाव के कारण आग लगी थी। आग लगने की वजह से कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।
JUN 08, 2024 08:15 IST

Delhi: गीता कॉलोनी पानी के लिए लाइन में लगे लोग

JUN 08, 2024 08:05 IST

Thane: एक्सप्रेस ट्रेन में दो साल की बच्ची के मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में दो साल की एक बच्ची शिरडी साईं नगर एक्सप्रेस ट्रेन में लावारिस पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया की ट्रेन के यात्रियों ने बच्ची के माता-पिता की तलाश की। लेकिन कुछ पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
JUN 08, 2024 07:47 IST

Dehradun: 154वें रेगुलर और 137वें टेक्निकल ग्रेजुएट की पासिंग आउट परेड

JUN 08, 2024 06:27 IST

अगरकला में सूचना के आधार पर एक व्यक्ति पिस्तौल और 40,000 याबा टैबलेट के साथ गिरफ्तार

JUN 08, 2024 05:36 IST

Noida: थाना सेक्टर 113 में एफएनजी रोड पर कार में लगी भीषण आग

JUN 08, 2024 05:53 IST

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। अहमदनगर, मुंबई, अमरावती, नासिक, नवी मुंबई, पालघर सहित अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है।
JUN 08, 2024 05:35 IST

Mumbai: पीएम को तीसरे कार्यकाल की बधाई के पोस्टर लगाए गए

JUN 08, 2024 05:35 IST

Delhi: नाबालिग से साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की कैद

दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2017 में नाबालिग के साथ जबरन शादी और दुष्कर्म करने के मामले में 49-वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दोषी द्वारा जबरन विवाह और दुष्कर्म के कारण पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा, लेकिन अदालत ने यह भी पाया कि दोषी की दो नाबालिग बेटियां भी हैं, जो अब 13 और 17 साल की हैं। ये बेटियां उसे पहली शादी से हैं। अदालत ने कहा कि नाबालिग बेटियों का अपने पिता के साथ रहना भी जरूरी है, भले ही तुरंत ऐसा न हो, लेकिन शायद कुछ समय बाद यह जरूरी होगा।
JUN 08, 2024 05:35 IST

Nagpur: जिला अदालत में हत्या के आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया

महाराष्ट्र के नागपुर जिले की अदालत में में एक हत्या के आरोपी ने शुक्रवार को कीटनाशक पीकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हत्या के एक मामले में यशोधरा नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को सुनवाई के लिए अदालत लाया गया था, लेकिन केंद्रीय कारागार वापस ले जाते समय आरोपी के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पता चला है कि उसने कीटनाशक पी लिया था।
Related News

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'