LIVE

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, राजस्थान सीएम हुए कोरोना संक्रमित

Pushpendra KumarUpdated Apr 2, 2024, 10:20 IST
Follow on Google News
पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, राजस्थान सीएम हुए कोरोना संक्रमित

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा, राजस्थान सीएम हुए कोरोना संक्रमित

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई गई है, बिहार में पांच जिलों में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, आगरा मेट्रो का 10 बजे PM मोदी।अलीगढ में युवक की गोली मारकर हत्या। यूपी की राजधानी लखनऊ में मकान में लगी आग के बाद सिलिंडर फटने से दंपती समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

MAR 06, 2024 17:29 IST

हरियाणा के नूंह में नकल का वीडियो वायरल

हरियाणा के नूंह से बोर्ड एग्जाम के दौरान वीडियो नकल करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक स्कूल की खिड़कियों से कई लोग लटके नजर आ रहे हैं।
MAR 06, 2024 16:31 IST

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर से रंगदारी मांगने और अपहरण मामले में जौनपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व सांसद को दोषी करार दिया था।
MAR 06, 2024 16:24 IST

हरिद्वार में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

हरिद्वार में महाशिवरात्रि से पहले कांवड़ियों की भीड़ उमड़ आई है। बड़ी संख्या में शिवभक्त हर की पैड़ी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं। कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
MAR 06, 2024 15:29 IST

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा हुआ कोविड पॉजिटिव

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, उन्होंने बुधवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और अपने घर पर ही अलग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक अपडेट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया, जिसमें पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव हैं। सीएम ने कहा, ''मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूं और डॉक्टरों की सलाह का पूरी तरह से पालन कर रहा हूं और आने वाले सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लूंगा।''
MAR 06, 2024 15:24 IST

बिहार के 5 जिलों में IPS अधिकारी का ट्रांसफर

बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। बिहा के खगड़िया, वैशाली, अरवल, किशनगंज और दरभंगा ग्रामीण में एसपी का तबादला हुआ है। कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
MAR 06, 2024 14:23 IST

साहिबाबाद से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज साहिबाबाद से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन आम लोगों के लिए दो दिन बाद शुरू होगी।
MAR 06, 2024 13:38 IST

हरियाणा के रेवाड़ी में बस और कार की टक्कर, 5 की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में रोडवेज की एक बस और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये सभी लोग कार सवार थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को कार से बाहर निकालने में मदद की और उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।
MAR 06, 2024 12:21 IST

बलिया में छह साल की बच्ची के साथ रेप

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दो लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया और उन्हें किशोर गृह भेज दिया है। अवर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची सोमवार को दोपहर में दोनों लड़कों के साथ खेल रही थी तभी दोनों बच्ची को निर्जन स्थान पर ले गए तथा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
MAR 06, 2024 11:44 IST

आगरा मेट्रो की सौगात, योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने मेट्रो की सौगात मिलने पर आगरावासियो और आगरा आने वाले पर्यटकों को बधाई दी है।
MAR 06, 2024 10:46 IST

आगरा समेत अन्य मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो सेवा का उद्घाटन कर दिया है। पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहर को मेट्रो की बड़ी सौगात दी है।
MAR 06, 2024 10:35 IST

सीएम ममता बनर्जी ने आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया 750 प्रति माह मानदेय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन वृद्धि को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा, "अप्रैल महीने से आशा कार्यकर्ताओं के 750 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। अप्रैल से आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनबाडी सहायिकाओं के वेतन में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।
MAR 06, 2024 10:25 IST

उत्तराखंड से अयोध्या के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमने पिछले दिनो हेली सेवा भी प्रारंभ की है, देहरादून से पिथौरागढ़ की सेवा भी प्रारंभ हो चुकी है आज यहां से अयोध्या, बनारस, अमृतसर, पंतनगर के देहरादून से हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है.
MAR 06, 2024 09:41 IST

दिल्ली पुलिस का खतरनाक स्टंट करने वाली गाड़ी जब्त

MAR 06, 2024 09:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल जाएंगे जम्मू-कश्मीर

MAR 06, 2024 09:25 IST

आगरा मेट्रो में सीएम योगी बैठकर ताजमहल का करेंगे दीदार

पीएम मोदी आज आगरा मेट्रो रेल का लोकार्पण करेंगे। वह वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल मेट्रो स्टेशन से आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और ताजमहल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो में योगी सफर भी करेंगे।
MAR 06, 2024 08:50 IST

आगरा मेट्रो का 10 बजे PM मोदी

आगरा मेट्रो का आज 10 बजे PM मोदी कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो रेल का लोकार्पण करेंगे।
MAR 06, 2024 07:59 IST

साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक चलेगी नमो भारत, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

https://www.timesnowhindi.com/cities/ghaziabad-news/pm-modi-will-inaugurate-duhai-depot-to-modinagar-north-route-namo-bharat-on-6th-march-article-108232063
MAR 06, 2024 07:07 IST

अलीगढ में युवक की गोली मारकर हत्या

अलीगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर 2 बच्चों में हुई मारपीट के प्रकरण में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
MAR 06, 2024 06:53 IST

लखनऊ सिलेंडर ब्लास्ट का पूरा अपडेट, जानें कैसे मची तबाही

https://www.timesnowhindi.com/cities/lucknow-news/lucknow-lpg-cylinder-blast-five-people-burnt-to-death-building-demolished-in-kakori-area-article-108250781