LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 03 मई 2024 Highlights: गुरुग्राम में आग लगने से 240 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, गढ़चिरौली में काला जादू के शक में दो की मौत

Pushpendra KumarUpdated May 3, 2024, 20:26 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 03 मई 2024 Highlights: गुरुग्राम में आग लगने से 240 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, गढ़चिरौली में काला जादू के शक में दो की मौत
शहरों के मुख्य समाचार, 03 मई 2024 Highlights: गुरुग्राम में आग लगने से 240 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, गढ़चिरौली में काला जादू के शक में दो की मौत

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार, 03 मई 2024 Highlights: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इससे पहले अमेठी से उनकी प्रत्याशिता को लेकर चर्चा थी। उधर, रेलगाड़ियों के चालकों को भोजन व शौच के लिए अल्प अवकाश देने को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित कूी गई है। वहीं, उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट पिता और पुत्र गंगा में डूबे। राज्यों की अन्य ताजा खबरें कुछ इस प्रकार हैं-

MAY 03, 2024 19:47 IST

गुरुग्राम में आग लगने से 240 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

गुरुग्राम के सेक्टर-53 में स्थित एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को आग लगने की घटना में 240 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।
MAY 03, 2024 19:11 IST

CM भजनलाल ने गहलोत सरकार के फैसले को पलटा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहलोत सरकार के कार्यकाल में किए गए बदलावों को पलट दिया है। इस बदलाव के तहत राज्य में अब महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को वापस हिंदी माध्यम में बदला जाएगा।
MAY 03, 2024 17:52 IST

मुंबई में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग

पश्चिमी उपनगर जुहू में शुक्रवार को गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद लगी आग में चार लोग झुलस गए। एक नगरीय निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण दोपहर 11.55 बजे आग लग गई।
MAY 03, 2024 17:29 IST

Delhi: गाजियाबाद से हत्या के मामले में फरार आरोपी दिल्ली में पकड़ा गया

गाजियाबाद से हत्या के मामले में वांछित अपराधी फैजान उर्फ नन्हे को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के जापानी पार्क के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।
MAY 03, 2024 16:41 IST

Delhi: लड़की चक्कर में युवक की हत्या

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक लड़की के चक्कर में नाबालिग सहित दो लोगों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक को बाइक पर बैठाया और फिर उसका गला रेतकर हत्या कर दी।
MAY 03, 2024 16:37 IST

बरेली के फरीदपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया

MAY 03, 2024 16:36 IST

Rohtak: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ट्रैक्टर चलाकर बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन के लिए पहुंचे

MAY 03, 2024 14:13 IST

कोच्चि में सड़क किनारे मिला नवजात

कोच्चि निगम के सफाई कर्मचारियों को कोच्चि के पनमपिल्ली नगर में सड़क के किनारे एक नवजात का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
MAY 03, 2024 13:48 IST

Bhopal: पुणे-जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना

पुणे से जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिली है। बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। तलाशी लेने के लिए झेलम एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर खड़ी रही। तलाशी के बाद पता लगा की ये सूचना झूठी थी।
MAY 03, 2024 12:43 IST

Delhi: चांदनी चौक सीट पर भाजपा उम्मीदवार की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए

MAY 03, 2024 11:50 IST

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 34 फीसदी दर्ज की गयी।
MAY 03, 2024 11:07 IST

बेंगलुरु: बल्लारी में कल्याण ज्वैलर्स में गैस विस्फोट से 6 घायल

बल्लारी एसपी के अनुसार, बेंगलुरु से 310 किमी दूर स्थित बल्लारी में कल्याण ज्वैलर्स में विस्फोट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे टेरू स्ट्रीट पर हुई और इसका कारण सेंट्रल एसी में गैस रिफिलिंग के दौरान एसी वेंट में आग लगना बताया जा रहा है। किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है.
MAY 03, 2024 09:26 IST

यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल

यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें कहां बरसेंगे बादल
MAY 03, 2024 06:40 IST

दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढ़े पूरी डिटेल्स

दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पढ़े पूरी डिटेल्स
MAY 03, 2024 05:37 IST

मिजोरम में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने आइजोल के बाहरी इलाके सिलाईमुअल इलाके में लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं। असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को एक संयुक्त अभियान संचालित किया गया जिस दौरान ममित के 45 वर्षीय एक निवासी को गिरफ्तार भी किया गया।
MAY 03, 2024 05:35 IST

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को दो कारों की भिड़ंत में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।
MAY 03, 2024 05:34 IST

संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हैं भाजपा के लोग : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग संविधान और ‘हमारी-आपकी जान' के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कोविड रोधी टीका लगवाने वाले लोग भी इस बार भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिये निकलेंगे। यादव ने बदायूं से सपा उम्मीदवार आदित्य यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में कोविड रोधी टीके 'कोविशील्ड' को लेकर उठे विवाद की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''जो लोग चुनाव को देख रहे होंगे वे जानते होंगे कि भाजपा के लोग संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। एक तो ये संविधान को बदलना चाहते हैं और दूसरा, कोविड वाली बात आपके सामने आ ही गई होगी।''
MAY 03, 2024 05:33 IST

ट्रेन ड्राइवरों को भोजन व शौच के लिए अल्प अवकाश देने को लेकर उच्च स्तरीय समिति गठित

केंद्र सरकार ने रेलगाड़ियों के चालकों की भोजन और शौच के वास्ते निश्चित अवधि का अल्प अवकाश देने की पुरानी मांग का समाधान निकालने पर सहमति व्यक्त की है। श्रम मंत्रालय ने रेलवे के रेलगाड़ी चालकों के ड्यूटी पर रहने के दौरान भोजन और शौच जाने के लिए निश्चित अवधि का अल्प अवकाश उपलब्ध कराने की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है।
MAY 03, 2024 05:33 IST

झारखंड में पत्थर खदान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

झारखंड के हजारीबाग के धाप गांव में बृहस्पतिवार को एक पत्थर खदान का एक हिस्सा धंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई जब चार श्रमिक खदान में मौजूद थे।
MAY 03, 2024 05:32 IST

मेरे पिता को उनकी मां से विरासत में संपत्ति नहीं, शहादत मिली : प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक भावनात्मक भाषण में अपने पिता के शरीर के टुकड़े घर लाने का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी को उनकी मां से विरासत में संपत्ति नहीं “शहादत” मिली। कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि मोदी उनके परिवार के बलिदान को नहीं समझेंगे।