गर्मी-उमस से हाल बेहाल, मौसम विभाग का आया हीटवेव का अलर्ट, तप रहा राजस्थान
इस दिन से बदलेगा नोएडा का मौसम
नोएडा में दिन के साथ रात में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। लेकिन 13 जून से शहर का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। मौसमी गतिविधियों के अनुसार, यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।13 जून से बदलेंगे दिल्ली में मौसम के हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 13 जून से फिर मौसम बदलेगा। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। तब तक राजधानी में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।गाजियाबाद में मौसम रहेगा साफ
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज और आगामी दिनों में मौसम साफ बना रहेगा। तापमान बढ़ेगा और शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती गर्मी और तापमान के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है।40 डिग्री पहुंचा गोरखपुर का अधिकतम तापमान
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अधितकम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ यहां गर्मी का कहर बरस रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी झेल रहे यूपी के लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।आगरा में हीटवेव का अलर्ट
बीते दिनों अच्छे मौसम के बाद आगरा में अब आईएमडी ने दो दिन हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां दो दिन बाद फिर एक बार शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। 14 जून को आगरा में बारिश, का अलर्ट जारी किया गया है।12 जून तक NCR को राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मौसम में साफ तौर पर बदलाव देखा जा सकेगा। इस दिन गर्म और उमस भरा मौसम तो रहेगा, लेकिन साथ ही गरज के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों यानी 13 और 14 जून को भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। 13 जून को तापमान गिरकर 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने कोई वॉर्निंग नहीं दी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर से कुछ राहत मिल सकती है।राजस्थान के मौसम का हाल
झारखंड के ये शहर गर्मी से बेहाल
आज धनबाद, देवघर, बोकारो, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पलामू, साहिबगंज और गोड्डा जैसे जिलों में अच्छी खासी गर्मी पड़ेगी। यहां अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री तक रह सकता है।यूपी में कब आएगी बारिश
IMD के अनुसार 11 जून से शुरू होने वाली बारिश का असर सबसे पहले पूर्वी यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा। जिसके बाद बारिश धीरे-धीरे पश्चिमी ओर बढ़ेगी और लखनऊ, कानपुर जैसे मध्य यूपी के जिलों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।यूपी में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई जिलों में लू की स्थिति देखने को मिलेगी। सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, फतेहपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, औरेया और महोबा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।MP में भी बढ़ा पारा
मध्य प्रदेश में लगातार डेढ़ महीने से चल रहे आंधी बारिश के बीच एक बार फिर से गर्मी बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन में गर्मी और बढ़ेगी।पटना का मौसम
कल पटना में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। आज अधिकतम तापमान का पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।बिहार गर्मी का अलर्ट
बिहार में गर्मी और उमस को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के मध्य और पश्चिम भागों के जिलों में गर्म और उमस भरा दिन रहने की संभावना है।बिहार में आज कहां होगी बारिश
बिहार में आज उत्तर पूर्वी इलाके को छोड़कर कहीं बारिश की कोई खास संभावना नहीं दिख रही है। आज के लिए अररिया और किशनगंज में कुछ बौछारों की संभावना जताई गई है, शेष राज्य का मौसम सूखा रहेगा।लखनऊ में चढ़ा पारा
लखनऊ में आज पारा 43 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में आज लू का भी अलर्ट है।दिल्ली में चलेगी धूल वाली हवा
दिल्ली में आज दिन में धूल भरी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी।यूपी में लू
यूपी में आज लू चलेगी। पूरे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।राजस्थान में चढ़ा पारा
कल राजस्थान में दर्ज किया अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) में- श्रीगंगानगर : 47.4, बीकानेर : 46.0, बाड़मेर : 45.9, चूरू : 45.6, फलोदी : 45.4, जैसलमेर : 45.2, कोटा : 45.0पश्चिम बर्धमान में खदान का हिस्सा धंसने से हड़कंप, दो मजदूर बचाए गए, माइनिंग का काम बंद
Kanhaiya Lal Murder Case: राजस्थान हाईकोर्ट से पांचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ghaziabad Blast: लाजपत नगर में पटाखे बनाते समय जोरदार ब्लास्ट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Delhi News: रानी झांसी फ्लाईओवर लूटकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, iPhone और लाखों रुपये बरामद
Delhi News: दिल्ली में अब पानी-सीवर कनेक्शन लेना हुआ आसान, DJB ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
© 2026 Times Horizon Private Limited
