LIVE
आज का मौसम, 8 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज पहाड़ों पर बर्फभारी और इन राज्यों में बारिश के आसार
आज का मौसम, 8 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज पहाड़ों पर बर्फभारी और इन राज्यों में बारिश के आसार
DEC 08, 2024 17:53 IST
आज कैसा रहा मुंबई का मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को मौसम का मिजाज साफ रहा। आसमान में बादल नहीं दिखे। आज मुंबई का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मुंबई में आसमान साफ रहेगा और ठंड पड़ेगी।
DEC 08, 2024 16:20 IST
कैसा रहेगा बिहार का मौसम ?
बिहार में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 9 दिसंबर से बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शीतलहर के बीच तापमान में 2 से ती डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
DEC 08, 2024 14:12 IST
हरियाणा में कड़ाके की ठंड की शरुआत
पहाड़ों में बर्फबारी का असर हरियाणा के मौसम पर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस बीच हरियाणा के हिसार में इस सीजन की सबसे ठंडी राज दर्ज की गई है।
DEC 08, 2024 13:32 IST
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के पुरुलिया में न्यूनतम तापमान 9.5 दर्ज किया जा रहा है तो वहीं दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
DEC 08, 2024 12:33 IST
दिल्ली में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड
दिल्ली में आज सर्दियों की पहली बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। बारिश होने से शहर के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान गिरने के साथ ठंड के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर से राजधानी में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
DEC 08, 2024 11:26 IST
मेरठ में 6 डिग्री तक लुढ़का पारा
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मेरठ में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान उरई में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
DEC 08, 2024 09:14 IST
राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को 11 शहरों में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम पारा माउंट आबू और सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
DEC 08, 2024 07:56 IST
बिहार में भी बारिश का अलर्ट
बिहार में पछुआ हवाओं ने में ठंड में इजाफा किया है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है। बारिश से प्रदेश के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
DEC 08, 2024 06:16 IST
दक्षिण भारत में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने 10 दिसंबर को तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईकल में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 11 और 12 दिसंबर को भी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
DEC 08, 2024 06:16 IST
उत्तराखंड में बर्फभारी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 8-9 दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्मय स्तर की बर्फबारी होने की संभावना है। 8 दिसंबर को दोपहर के बाद मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज गरज और हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 9 दिसंबर को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जिसके बाद 10 दिसंबर को फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
DEC 08, 2024 06:54 IST
यूपी की इन जगहों पर कोहरे का अलर्ट
आज उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को यूपी के कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, एसके नगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शामली, सहारनपुर, शामली, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।
DEC 08, 2024 06:15 IST
DEC 08, 2024 06:15 IST
दिल्ली में आज सर्दी की पहली बारिश के आसार
दिल्ली शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है। साथ ही ठिठुरन बढ़ने के भी आसार हैं। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
