LIVEIMD का तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट! राजस्थान के कई इलाकों में बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का वेदर अपडेट
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। जिसके कारण अप्रैल माह में ठंड का एहसास हो रहा है। गर्मी की मानों छुट्टी ही हो गई है। आज कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाओं संग बिजली और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को खासकर किसानों को सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

IMD का तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट! राजस्थान के कई इलाकों में बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का वेदर अपडेट
देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अप्रैल में जहां गर्मी जोर पकड़ रही होती थी, वहीं इस समय बादलों ने आसमान में कब्जा जमाया हुआ है। मार्च के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
उत्तर प्रदेश का मौसम (8 April 2026): लखनऊ, कानपुर , बनारस, आगरा, मेरठ और बुलंदशहर में जाने आज के मौसम का हाल
जिसके चलते गर्मी से फिलहाल राहत बनी हुई है। बीते दो दिनों से कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है। उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव मौसम में आया है।
दिल्ली का मौसम (8 April 2026) Delhi Weather Today: गर्मी गायब, ठंडी हवाओं का राज! दिल्ली-NCR में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
जिसके असर से आज भी उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके प्रभाव से राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध् समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार का मौसम (8 April 2026): जानें आज कैसा रहेगा राज्य में वेदर
बिहार में आज लगभग सभी जिलोें में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी और गरज-चमक के साथ कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर ठनका और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में आज का मौसम:
राजस्थान में बीते 24 घंटे में मौसम का तूफानी रूप देखने को मिला। इस दौरान कहीं तेज बारिश हुई, तो कहीं आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। उदयपुर में अंधड़ के कारण खेरवाड़ा में एक मकान की दीवार ढह गई। नागौर में भारी बारिश हुई, साथ ही ओले भी गिरे। जैसलमेर में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नागौर में तेज बारिश के साथ कई गांवों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। राजस्थान में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।
महाराष्ट्र में आज और कल का मौसम:
महाराष्ट्र में आज अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है, जिसके बाद कल फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार 9 अप्रैल को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश होने का अनुमान है।
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: मानसून को लेकर आया पूर्वानुमान
इस वर्ष मानसून को लेकर एक महत्वपूर्ण पूर्वानुमान सामने आया है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 2026 में देशभर में बारिश सामान्य स्तर से थोड़ी कम रह सकती है। एजेंसी का अनुमान है कि कुल वर्षा औसत से करीब 6% कम हो सकती है। सामान्य तौर पर जून से सितंबर के बीच मानसून के चार महीनों में देश में औसतन 868.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट!
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका
जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक मौसम में अनियमितता जारी रहेगी। उत्तरी कश्मीर के लोकप्रिय स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग, कुपवाड़ा और बांदीपुरा सहित घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को फिर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम तक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेंगी। कश्मीर के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह तक मध्यम बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा लेकिन दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, अब मौसम शुष्क रहने का अनुमान
एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने एवं तापमान बढ़ने का अनुमान है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य के विभिन्न भागों में बारिश हुई। इस दौरान सर्वाधिक 45 मिलीमीटर बारिश जयपुर के शाहपुरा में दर्ज की गई। आंधी एवं बारिश के कारण राज्य के अधिकांश भागों में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से दो से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है। मौसम केंद्र के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार दोपहर बाद से राज्य के अधिकांश भागों से समाप्त होगा। इस बीच, आज कोटा और भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने तथा शेष हिस्सों में मौसम के मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार से आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है।
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: जिलों के हिसाब से मौसम की चेतावनी
Aaj ka Mausam 8 April 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी
Aaj ka Mausam Maharashtra Live Updates: महाराष्ट्र के इन जिलों में कल होगी बारिश
महाराष्ट्र में आज मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है। जिसके बाद कल यानी 9 अप्रैल को फिर से कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सोलापुर, सांगली, लातूर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
Aaj ka Mausam Punjab Live Updates: पंजाब में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पंजाब में आज और कल दोनों दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अमृतसर, रूप नगर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, सासनगर, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मोगा और तरन तारन में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
Aaj ka Mausam Bihar Live Updates: बिहार में पटना समेत कई जिलों में बारिश
बिहार में आज सुबह गोपालगंज, पटना, सासाराम, रक्सौल, भागलपुर, बगहा समेत कई जगहों पर बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। इन जगहों पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
Aaj ka Mausam Chhattisgarh Live Updates:छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का मौसम
छत्तीसगढ़ में 8 से 9 अप्रैल को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और आंधी आने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
Aaj ka Mausam MP Live Updates: मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।
Aaj ka Mausam Jhansi Live Updates: झांसी में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट
झांसी में आज सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं और बादलों के बीच सूरज छिप गया है। साथ ही ठंडी हवाएं भी बह रही हैं, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओले गिरने के भी आसार हैं।
Aaj ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में 10 अप्रैल तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा। आज तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 11 अप्रैल तक बारिश का मौसम जारी रहने के आसार हैं।
Aaj ka Mausam Lucknow Live Updates: लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यहां तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। दिनभर बारिश का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण वेदर भी कूल-कूल हो गया है।
Aaj ka Mausam Sikar Live Updates: सीकर में बारिश ने बर्बाद की फसलें
राजस्थान के सीकर में बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। मंगलवार को हुई बरसात में फसलों को फिर से नुकसान हुआ है। नागवा गांव में कटी हुई फसल खेत में रखी हुई थी, जो बारिश में भीगने के कारण पूरी बर्बाद हो गई।
Aaj ka Mausam Nagaur Live Updates: नागौर में तूफानी मौसम, ओले भी गिरे
राजस्थान के नागौर जिले में तूफानी मौसम देखने को मिल रहा है, जहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे।
Aaj ka Mausam Delhi Live Updates: दिल्ली में 3 साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन
दिल्ली में बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। मंगलवार को तीन साल में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन यहां रहा। इससे पहले दिल्ली में 2023 में 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Aaj ka Mausam Bihar Live Updates: जहानाबाद में हुई बारिश
बिहार के जहानाबाद में सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण मौसम में ठंडक घुल गई है।मौसम विभाग ने ठनका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj ka Mausam Patna Live Updates: पटना में सुबह-सुबह हुई बारिश
पटना में आज तड़के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। आज दिनभर शहर में बादल छाए रहने की संभावना है। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने का भी अलर्ट है।
Aaj ka Mausam Bihar Live Updates: बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
बिहार में आज 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया शामिल हैं। इन जिलों में आंधी-तूफान और ठनका गिरने का भी अलर्ट है। कहीं-कहीं ओले गिरने का भी अलर्ट है।