आज का मौसम, 31 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी-बिहार में कोहरे का कहर, ठंड में एक बार फिर ठिठुरते नजर आए लोग, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 31 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी-बिहार में कोहरे का कहर, ठंड में एक बार फिर ठिठुरते नजर आए लोग, जानें मौसम का हाल
यूनियन बजट 2025 लाइव अपडेट
गाजियाबाद में आने वाले दिनों में बरसेंगे मेघ
नोएडा में फरवरी के पहले सप्ताह बारिश की संभावना
इस दिन होगी दिल्ली में बारिश
यूपी के इन जिलों में जारी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
माइनस में पहुंचा गुलमर्ग का तापमान
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। यहां 1.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चल रही हैं।
दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी
दिल्ली में सर्दियों ने यू-टर्न ले लिया है। यहां फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिली होने पर गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम होते ही फिर कंपकंपा देने वाली ठंड लगने लगती है।
बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मेधपुरा, पुर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारानपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, लखिमपुरखीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अंबेड़करनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बदायूं, शाहजहांबाग, फार्रुखाबाद, हदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापनगर, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौरी, गाजीपुर और संतरविदास नगर में घना कोहरा छाया रहेगा।
