बारिश ने देश भर में लुढ़काया पारा, NCR में जल्द मिलेगी राहत
गाजियाबाद में मई की शुरुआत सुहावन मौसम के साथ
यूपी के गाजियाबाद जिले में मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 1 मई से 5 मई तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।इस दिन से नोएडा में बरसेंगे मेघ
गौतमबुद्ध नगर जिले में 2 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मई की शुरुआत में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2 मई से 5 मई तक शहर में झमाझम बारिश हो सकती है।एक मई से बदलेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने को तैयार है। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 1 मई से 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।जयपुर में आज शाम का तापमान
जयपुर में आज शाम का तापमान 26°C है। हवा, नमी और अन्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 25°C जैसा महसूस हो सकता हैं। जयपुर में सुबह बारिश की संभावना 0% है।पटना में आज शाम का मौसम
पटना में आज शाम का तापमान 36°C तक पहुंच जाएगा। पटना में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 15km/h रहने की संभावना है।दिल्ली में आज शाम का मौसम
दिल्ली में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 1km/h रहने की संभावना है।Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में जल्द आएगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश, मेघगर्जन और आंधी के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। हालिया अपडेट के मुताबिक 1 मई से 3 मई तक के लिए ये अलर्ट लागू रहेगा।Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: आज का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: जयपुर में मई की शुरूआत होगी खुशनुमा
1 मई से जयपुर में बारिश के आसार दिख रहे हैं। इसके साथ धूल भरी आंधी और मेघगर्जन की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके आसार जताए हैं कि इस आंधी बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।Lucknow Aaj ka Mausam LIVE: पिछले 24 घंटे ये रहा यूपी का तापमान
Patna Aaj Ka Mausam LIVE: कई जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
यूपी में 5 दिनों का येलो अलर्ट
पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं चमक गरज के साथ आज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।राजस्थान में जारी है गर्मी का सितम
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है और तापमान 46 डिग्री के पार कर गया है। कल राज्य सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आज भी यूपी में होगी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के पूर्व के 21 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर समेत कई जिलों में पारा नीचे आ गया है।यूपी में मौसम सुहावना
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। इस हफ्ते प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ से लेकर वाराणसी, गोरखपुर तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी का असर दिखाई दे रहा है।दिल्ली में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज शाम से गरज के साथ होने वाले तूफानों की स्थिति बनने की संभावना है। आज का येलो अलर्ट हटा लिया गया है। अब 1 मई और 2 मई के लिए बारिश-तूफान की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में गिरा पारा
दिल्ली के तापमान में आज कुछ गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की जाएगी। आज दिल्ली में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की संभावना है।बलिया में AI से छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप! Class 12 की लड़की ने लगाया सनसनीखेज आरोप, युवक पर FIR
Bhopal News : आधी रात वकील को थाने उठा ले गई पुलिस, जमकर की मारपीट; तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
JDU MLC Election Candidate: जदयू ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना से नीरज तो तिरहुत से अभिषेक झा पर दांव; देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ का सवाल: 86 हजार कुत्ते क्यों? नसबंदी के बावजूद क्यों बढ़ा आंकड़ा, संख्या बढ़ी या शहर का दायरा, महापौर का गजब जवाब
Delhi News: दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! त्योहारों से पहले मिलावट पर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 4100 किलो से ज्यादा माल नष्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
